Viral Video: अक्सर हम इंस्टाग्राम पर जानवरों की अतरंगी और मजेदार वीडियो देखते हैं। इन वीडियो को लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। ऐसे में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है, जिसमें एक भालू मनमाने अंदाज में कार के दरवाजे को खोलने की कोशिश कर रहा है। इसी सिलसिले में एक कार का दरवाजा अनलॉक होने के कारण भालू दरवाजे को खोलकर उसमें बैठ जाता है। आइए इस वायरल वीडियो के बारे में जानते हैं।
इंस्टाग्राम पर सामने आया वीडियो
इंस्टाग्राम पर एक चौंकाने वाला लेकिन मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें एक विशालकाय काला भालू कार का दरवाजा खोलता है और उसमें कूदता हुआ बैठ जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है।
बता दें कि इंस्टाग्राम पर शेयर की गई क्लिप की शुरुआत सड़क पर घूमते हुए भालू से होती है। जैसे ही वह एक कार के पास रुकता है, वह उसके अंदर देखता है और आगे बढ़ जाता है। इसके बाद, वह दूसरी कार के पास रुकता है और दरवाजा खोलता है और जल्दी से अंदर चला जाता है। यहां हम वीडियो शेयर कर रहे हैं।
मुस्कुराता दिखा भालू
जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि भालू अपनी हरकतों पर मुस्कुरा रहा है। ये मुस्कुराता हुआ भालू अंदर जाता है और जल्दी से दरवाजा बंद कर दिया। इस वीडियो को “उसने निश्चित रूप से ऐसा पहले भी किया है” कैप्शन के साथ शेयर किया गया । बता दें कि ये वीडियो बहुत ही कम समय में वायरल हो गया और इंटरनेट पर लोगों को चौंका दिया।
इस वायरल क्लिप को 307000 से ज्यादा लाइक मिले हैं और लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने पोस्ट में कहा है कि यह कहना सुरक्षित है कि वह औसत भालुओं से ज्यादा होशियार है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि उसे उबर ड्राइवर के रूप में काम पर जाना है। जबकि एक और यूजर ने कार के मालिक के लिए कहा कि इस तरह से उसने कार को लॉक न करने का सबक सीखा।
यह भी पढ़ें – जब Anti-aging एक्सपेरिमेंट ने बजाई बैंड, कुछ समय के चली गई आंखों की रोशनी
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines