जब Anti-aging एक्सपेरिमेंट ने बजाई बैंड, कुछ समय के चली गई आंखों की रोशनी

हाल ही में जॉनसन नाम के एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक क्लोज-अप पिक्चर शेयर की, जिसमें उनका चेहरा फूला हुआ है। ये एक एंटी एजिंग एक्सपीरिमेंट के कारण हुआ है।

Instagram

Instagram

Instagram Video: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसे बायोहैकर ब्रायन जॉनसन ने शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने  बताया कि कैसे उनके ‘एंटी एजिंग’ ट्रीटमेंट के गलत होने के बाद एलर्जी की रिएक्शन के कारण उनका चेहरा खराब हो गया। बता दें कि इस यूनिक ट्रीटमेंट में किसी दूसरे व्यक्ति की चर्बी को उनके चेहरे पर इंजेक्ट किया गया। फिलहाल ब्रायन जॉनसन की उम्र 47 साल है और वे ‘बेबी फेस’ की तलाश में थे, जिस कारण उन्होंने ये इंजेक्शन लगवाया है। आइए इस यूनिक ट्रीटमेंट के बारे में जानते हैं।

अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट करते हैं जॉनसन

बता दें कि जॉनसन अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट के लिए जाने जाते हैं, ये एक्सपीरिमेंट एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट से जुड़े होते हैं। हाल ही में उन्होंने ऐसा ही एक ट्रीटमेंट कराई थी, जिसमें उन्होंने अपने चेहरे में चर्बी को  इंजेक्ट किया था, जिसकी वजह से उनके चेहरे के ऊपरी हिस्से में सूजन आ गई। इसके अलावा उनको अपनी आंखों से दिखाई नहीं दे रहा था। यह एक्सपेरिमेंट उनके ‘प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट’ का हिस्सा था।

जॉनसन ने एक पोस्ट किया , ‘जिसमें उन्होंने इसके बारे में बताया था। जॉनसन ने पोस्ट में लिखा कि मैं बहुत दुबला हो गया और बहुत चर्बी कम हो गई – खास तौर पर मेरे चेहरे की… मैं दुबला-पतला दिखने लगा। लोगों को लगा कि मैं मरने के कगार पर हूं। यहां हम जॉनसन की पूरी पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

एंटी-एजिंग एक्सपेरिमेंट से हुई परेशानी

जॉनसन ने अपने इंस्टाग्राम पर कहा कि उनकी टीम ने पाया कि फेशियल फैट लोगों के जवान दिखाने के बहुत जरूरी है और अगर मेरा फेशियल फैट नहीं है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरे बायोमार्कर कितने अच्छे हैं।

जॉनसन ने कहा कि उन्होंने मेरे बॉडी  फैट ग्रोथ को स्टिमुलेट करके वॉल्यूम को बहाल करने के लिए  फैट-डेरिवेटिव एक्स्ट्रा सेल्यूलर  मैट्रिक्स का इस्तेमाल किया, जिसका मतलब था कि फिलर्स का उपयोग करने के बजाय चेहरे में फैट इंजेक्ट करना।
इसके लिए अपने शरीर के फैट का उपयोग करना संभव है, लेकिन समस्या यह थी कि मेरे शरीर पर निकालने के लिए पर्याप्त वसा नहीं थी, इसलिए मैंने डोनर का इस्तेमाल किया।

हालांकि, उपचार के 30 मिनट बाद ही इसका रिएक्शन दिखाई देने लगा। उन्होंने कहा कि  इंजेक्शन के तुरंत बाद, मेरा चेहरा फूलने लगा। और फिर यह बदतर होता गया और इतना बदतर हो गया कि मैं देख भी नहीं सकता था। यह एक गंभीर एलर्जिक रिएक्शन था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ