National Creators Award: देश में पहली बार नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड दिया गया, इसमें देश के कुल 23 ऐसे चेहरे शामिल हैं, जिन्हें यह सम्मान मिला है। इस लिस्ट में जया किशोरी, मैथली ठाकुर और गौरव चौधरी समेत कविताज किचन और आरजे रौनक जैसी हस्तियां शामिल हैं। रणवीर अल्लाहबादिया को डिसरप्टर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो वायरल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब रणवीर अल्लाहबादिया को जब पुरस्कार दिया तो उन्होंने प्रधानमंत्री के सामने अपनी एक इच्छा जताई। रणवीर अल्लाहबादिया की बात पर प्रधानमंत्री मोदी का जवाब सुनकर लोग हंस पड़े। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
अवॉर्ड मिलने के बाद रणवीर अल्लाहबादिया ने प्रधानमंत्री से कहा कि आपके साथ पॉडकास्ट करने का मूड हो रहा है सर। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हंसते हुए कहा, अरे वाह! चलिए मूड तो हर एक के बहुत होते हैं। यह सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके मार हंस पड़े।
कौन हैं रणवीर अल्लाहबादिया ?
दरअसल रणवीर अल्लाहबादिया देश के प्रसिद्द यूट्यूबर, इंफ्लूएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। रणवीर पॉडकास्ट भी करते हैं, जिसमें देश की कई जानमानी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर, सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी समेत देश के कई राजनेता भी रणवीर के पॉडकास्ट में शामिल हो चुके हैं।
रणवीर अल्लाहबादिया का ‘बीयरबाइसेप्स’ (BeerBiceps) नाम का यूट्यूब चैनल है, एक अन्य यूट्यूब चैनल उन्हीं के नाम पर है, दोनों चैनल पर मिलियन्स में सब्सक्राइबर हैं। रणवीर अल्लाहबादिया और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है ।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये मोदी जी से पॉडकास्ट के लिए पूछ रहा है, मोदी जी ने क्या गजब का जवाब दिया है। एक ने लिखा कि मोदी जी जरा भी झिझक नहीं करते, तुरंत करारा जवाब देते हैं। एक अन्य ने लिखा कि मोदी जी के हाजिर जवाबी का कोई जवाब नहीं है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अच्छे अच्छे मोदी जी की बातों के आगे फेल हो जाते हैं, ये तो बस एक कंटेंट क्रिएटर हैं।