पटरी पर कुछ इस अंदाज में लेटा शख्स, देखते ही लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन; क्या है पूरा मामला

Man Sleep on Railway Track : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स रेल की पटरी पर सोया हुआ दिखाई दे रहा है। इसी बीच ट्रेन आ गई। पढ़िए आगे क्या हुआ ।

Fake TTE
विज्ञापन

Man Sleep on Railway Track : रेलवे ट्रैक पर लोगों को स्टंट करते तो अपने खूब देखा होगा। कुछ लोग रील बनाने के लिए स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर चले जाते हैं। कुछ ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं तो वहीं कुछ लोगों पर पुलिस कर्रवाई करती है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स कुछ इस अंदाज में रेल की पटरी पर लेटा था कि लोको पायलट ने देखते ही ट्रेन रोक दी और उतरकर उसके पास पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि मामला प्रयागराज का है। यहां एक शख्स रेल पटरी पर छाता लेकर लेटा हुआ है। ऐसा लग रहा था जैसे वह नींद में है। इसी दौरान एक ट्रेन उसी पटरी पर आ गई। ट्रेन की स्पीड कम थी तो लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। हॉर्न बजाए जाने के बाद भी जब शख्स वहां से नहीं हटा तो लोको पायलट उतरकर उसके पास गए और उसे जगाया।

Advertisment

शख्स को हटाया फिर चली ट्रेन

28 सेकंड के वीडियो में लोको पायलट उस शख्स के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। बताया गया है कि इंसान ठीक ठाक था, उसे वहां से हटा दिया गया। इसके बाद ट्रेन आगे गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि देसी शराब का असर है, पटरी को ही तकिया बना लिया है। एक ने लिखा कि इसी बहाने लोको पायलट को एक रील बनवाने का भी मौका मिल गया। एक ने लिखा कि ऐसे ही कारण होते हैं, जिनकी वजह से ट्रेनें लेट होती हैं। इस पर कोई सोचता ही नहीं है। एक ने लिखा कि यह भी जांच की जानी चाहिए कि ये शख्स यहां क्यों सोया था? उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि शायद वह सोते-सोते आत्महत्या करना चाहता है, आखिर कौन रेलवे ट्रैक पर सोता है? एक ने लिखा कि इन जैसों की वजह से ही ट्रेने लेट होती हैं और हम सरकार को कोसते हैं। एक अन्य ने लिखा कि अगर ये नशे में हैं तो इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ