Viral Video : तेंदुआ एक ऐसा जानवर है, जिसे देखने के बाद अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है। कई बार ये जानवर भटकते हुए इंसानी इलाकों में भी पहुंच जाता है। हाल ही में कर्नाटक में एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच गया। अचानक तेंदुआ महिलाओं और बच्चों की तरफ बढ़ने लगा तो एक 43 साल के शख्स ने बहादुरी दिखाते हुए उसकी पूंछ ही पकड़ ली। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
घटना कर्नाटक के तुमकुरु जिले में बेंगलुरु से 160 किमी दूर चिक्काकोट्टिगेहल्ली में हुई है। वन विभाग को ग्रामीण किसानों ने सूचना दी कि एक तेंदुआ गांव में आ गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि तेंदुआ कहीं झाड़ियों में गायब हो गया। एक वन अधिकारी ने बताया, “उसके पैरों के निशान पूरे खेत में थे, लेकिन हम जानवर को नहीं देख पाए। पिंजरा लगाने के बाद हमने जाल लेकर उसे खोजने लगे।”
जैसे ही सभी मिलकर तेंदुए को खोजने लगे तो वह अचनाक झाड़ियों से बाहर आ गया। तेंदुए को देखते ही लोग डरकर चिल्लाने लगे तो वह कूदकर भाग निकला। अधिकारियों ने उसे पकड़ने के लिए जाल फेंका लेकिन हर बार तेंदुआ छूट गया। स्थिति तब और खतरनाक हो गई जब ये खूंखार जानवर महिलाओं और बच्चों की ओर बढ़ गया।
तभी 43 साल के योगानंद हरकत में आ गए. महिलाओं और बच्चों की तरफ जा रहे तेंदुए की पूंछ को पकड़ लिया और उसे जाने से रोकने लगे। योगानंद ने कहा कि मुझे एहसास हुआ कि महिलाएं और बच्चे खतरे में हैं। तेंदुआ भीड़ पर हमला कर सकता था और कोई घायल हो सकता था। इसके बाद लोग तेंदुए को भी मार सके थे।
यह भी पढ़ें : मालकिन को Kiss करके भागा, फ्लैट में चोरी करने आया शख्स; आपबीती सुन चौंकी पुलिस
योगानंद ने बताया कि जब मैंने देखा कि तेंदुआ धीरे-धीरे चल रहा हैं जैसे कि उसे कोई स्वास्थ्य समस्या हो। भगवान पर भरोसा करते हुए मैंने तेंदुए को उसकी पूंछ से पकड़ा और अपनी पूरी ताकत से पीछे खींचा। तेंदुआ पीछे मुड़ा, तभी अधिकारियों ने उस पर जाल फेंक दिया, इस तरह वह पकड़ लिया गया और मैसूर के एक बचाव केंद्र में ले जाया गया है।
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
8 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines