---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

AC की मांग को लेकर IIM के छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, मेस में ही सोए स्टूडेंट्स; देखें वीडियो

IIM Amritsar Student Protest : अमृतसर के IIM का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र मेस में ही सोते दिखाई दे रहे हैं। छात्रों की मांग है कि हॉस्टल में AC लगवाया जाए। सुनिए IIM प्रशासन का क्या कहना है?

IIM Amritsar Student Protest : IIM अमृतसर के छात्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र मेस की टेबल पर सिर रखकर सोते दिखाई दे रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को मेस में बैठे देख लगा रहा है कि वह क्लास में हैं। हालांकि छात्र मेस में सोकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और मैनेजमेंट का ध्यान अपनी समस्या की तरफ आकर्षित करना चाहते हैं।

छात्रों *अपनी मांगो
वीडियो *विराल
नहीं *का सकती

---विज्ञापन---

मेस में ही क्यों सो रहे हैं छात्र?

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अमृतसर के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने मेस में ही सोना शुरू कर दिया है। छात्रों की मांग है कि हॉस्टल के कमरों में एयर कंडीशनर (एसी) लगाई जाए। वे इस भीषण गर्मी में परेशान हो चुके हैं और उनका जीना भी मुश्किल हो गया है।

AC लगाने की हो रही है मांग 

छात्रों ने अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके लिए उन्होंने मेस में ही रातभर सोने का प्लान बनाया है। दरअसल मेस हॉस्टल के उन जगहों में से एक है, जहां पर AC लगा हुआ है। ऐसे में वह गर्मी से बचाव भी कर रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

देखें वीडियो 


भीषण गर्मी के कारण अमृतसर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। इससे छात्र गर्मी से इस कदर परेशान हुए कि मेस में ही सोकर AC लगाने की मांग करना ठीक समझा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब IIM की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : किताबों से खुद को तोल रहे थे मंत्री जी, तभी टूट गया तराजू; आगे क्या हुआ? देखिए वीडियो

---विज्ञापन---

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, IIM अमृतसर के निदेशक डॉ नागराजन राममूर्ति ने कहा कि छात्रावास का निर्माण हो रहा है, मौजूदा हॉस्टल किराए पर है और वहां अधिक वोल्टेज की बिजली नहीं जा सकती। बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए कुछ ही दिनों में एयर कूलर की व्यवस्था कर देंगे।

First published on: Jun 15, 2024 03:01 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola