Horse Groom Dance Viral Video: भारत की शादियों में अलग-अलग तरह के रीति- रिवाज किए जाते हैं। कई बार कुछ लोग शादियों को यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसे इंतजाम करते हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा घोड़े पर बैठा है और घोड़े का मालिक डांस कर रहा है। मालिक को डांस करता देख घोड़ा भी उसे फॉलो कर रहा है।
घोड़े ने कॉपी किया मालिक का डांस
वीडियो में आप देख सकते हैं कि चारों चरफ लोग खड़े हैं, उनके बीच में घोड़े पर दूल्हा बैठा है। घोड़े का मालिक कुछ अतरंगी तरीके से डांस करता है, जिसे घोड़ा कॉपी करता है। मालिक के इशारे पर जिस तरह घोड़े ने डांस किया, उसे देख लोग हैरत में हैं। हैरानी की बात ये है कि जब घोड़ा डांस कर रहा था, उस वक्त दूल्हा उस पर बैठा हुआ था। घोड़े का डांस देखकर बराती भी हैरान रह गए।
इस वीडियो को @manoj_patel_9605 नाम से इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसको 2 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है। वहीं 10 लाख अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़े: सावधान! पैकेट वाले Maaza में निकले कीड़े; वायरल हो रहा है वीडियो
एक ने कमेंट किया कि इंसान से ज्यादा तो घोड़ा समझदार है। दूसरे ने लिखा कि दूल्हे की धड़कन बहुत तेज हो गई होगी। एक अन्य ने लिखा कि वीडियो इतना अच्छा लग रहा है कि मैं 10 बार से ज्यादा देख चुकी हूं। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि ये दोनों पिछले जन्म के बिछड़े दो दोस्त हैं, जो मस्ती कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि कसम से इस वीडियो ने दिल जीत लिया, इसको जितना मर्जी देख लो लेकिन मन ही नहीं भर रहा है। एक ने लिखा कि घोड़े से ज्यादा तो मैं दूल्हे की किस्मत को सैल्यूट करता हूं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines