हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गाय को बचाने के ल‍िए शेरों से भ‍िड़ गया बैल, दुम दबा के भागा जंगल का राजा, देखें VIDEO

Junagadh Lion Viral Video : वीडियो गुजरात के जूनागढ़ का बताया जा रहा है, जहां शेरों ने गाय पर हमला कर दिया लेकिन तभी उसे बचाने के लिए बैल पहुंच गया। बैल के पहुंचने के बाद दोनों शेर गाय को छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन

Junagadh Lion Viral Video : गुजरात के जूनागढ़ में खुले में शेर घूमते दिख जाएं तो इसमें कोई नई बात नहीं है। जूनागढ़ समेत आसपास के कई इलाकों में शेर रिहायशी इलाकों में भ्रमण करते हैं, जिनके कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इस वक्त एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो शेर एक गाय का शिकार करने में लगे थे तभी बैल पहुंच गया और फिर शेर की हालत खराब हो गई।

शेरों ने गाय पर किया हमला 

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दो शेर मिलकर एक गाय का शिकार कर रहे हैं। गाय लगभग हार मान चुकी थी और शेर उसे काबू में ले चुके थे। दूर खड़े बाइक सवार इसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। तभी एक बैल वहां पहुंच गया। बैल ने पहले शेरों के चंगुल में फंसी गाय को देखा और फिर गाय को छुड़ाने पहुंच गया।

वायरल हो रहा वीडियो 

गाय को पकड़कर सड़क किनारे दोनों शेर बैठे थे, आसपास कुछ और गाय-बैल दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक काले रंग का बैल शेरों के पास पहुंचा और कुछ ही देर बाद शेरों ने गाय को छोड़ दिया। इसके बाद गाय और बैल दोनों वहां से भाग निकले और शेर खाली हाथ रह गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला, जूनागढ़-सोमनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास के मंगरोल तालुका का है, जहां गिरनार जंगल के गांव में देखे गए। वीडियो का अनुसार, मांगरोल के शेरियाज गांव में दो शेर देखे गए, जिन्होंने एक गाय को पकड़ लिया था। गाय, शेर का शिकार बन जाती अगर बैल वहां ना पहुंचता।

यह भी पढ़ें : अंग्रेजों के जमाने में बना ये है भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन, नहीं रुकती कोई भी ट्रेन

विज्ञापन

बता दें कि जूनागढ़ के जंगलों से अक्सर शेर निकलकर ग्रामीण या रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे कई वीडियो सामने आए, जिसमें शेर सड़कों पर घूमते दिखाई दिए। इतना ही नहीं, कई बार तो शेरों का पूरा कुनबा रिहायशी इलाके में घूमता देखा जा चुका है। साल 2023 में एक साथ 9 शेर एक सोसाइटी में घुस गए थे, जिसके बाद लोगों में भय का माहौल था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola