Viral Video: शराब चुराने गए चोर खुद नशे में हुए टल्ली, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पुलिस वाले भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज़ लाखों वीडियो वायरल होते हैं। इन्हें देखकर कई बार हम हैरान हो जाते हैं वहीं कई बार इसे देखकर हंसी भी आती है। इंटरनेट जगत में चोरी का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाएंगे। इस वीडियो में चोर शराब की दुकान में सुरंग बनाकर घुसतें हैं लेकिन शराब के नशे में जब वह बाहर निकलते हैं तब दूसरी तरफ उन्हें पुलिस नज़र आती है।
सुरंग बनाकर दुकान में घुसे, चोरी कर निकले तो रह गए दंग
सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा ये वीडियो चेन्नई का बताया जा रहा है। इसमें ये साफ देखा जा सकता है कि एक शराब की दुकान में चोरी करने के लिए कुछ चोर सुरंग बनाते हैं और फिर उसके अंदर चले जाते हैं। दुकान में शराब का लुफ्त उठाने के बाद वह जैसे ही बाहर आते है तो वह दंग रह जाते हैं। दरअसल सुरंग से जैसे ही चोर का मुंह बाहर आता है तो दूसरी तरफ उसे पुलिस नज़र आती है। जिसे देखकर वह पहले अंदर जाता है लेकिन बाद में पुलिस उसे पैर के बल खींचकर बाहर निकाल लेती हैं।
Two men drilled a hole in the wall of a liquor shop & were boozing inside when caught redhanded by a patrol police in Thiruvallur district. The men had planned to steal the liquor bottles but decided to booze before taking off when they were caught @xpresstn @NewIndianXpress pic.twitter.com/zF9MoRjlUX
— Novinston Lobo (@NovinstonLobo) September 4, 2022
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो, लोग मार रहे ठहाके
ये वीडियो सोशल मीडिया पर डालते से ही वायरल हो रहा है। लोग इस पर पूंछ रहे हैं कि क्या उन्हें चखना मिला क्या?, एक यूजर ने ये भी पूछा कि पुलिस उन्हें शटर से भी बाहर निकाल सकती थी लेकिन उसने सुरंग से ही क्यों निकाला? इस वीडियो को 80 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
अभी पढ़ें – वायरल खबरों से जुड़ी जानकारी यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: