'नशे' में किया एक्सीडेंट फिर DJ बजा करने लगा डांस, हंगामा करते टूरिस्ट का वीडियो वायरल

Goa Accident Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक्सीडेंट के बाद बीच सड़क पर स्पीकर पर गाना बजाकर डांस करता दिखाई दे रहा है। बताया गया कि इस मामले को लेकर किसी ने भी पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज करवाई है।

Goa
विज्ञापन

Goa Accident Viral Video : गोवा में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक घूमने और छुट्टियां मनाने पहुंचते हैं। यहां की सुविधाएं और समुद्र का खूबसूरत किनारा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है लेकिन अब एक पर्यटक द्वारा हंगामा किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गोवा की सड़क पर पर्यटक का हंगामा 

दावा किया जा रहा है कि मामला गोवा के सिओलिम क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में एक शख्स लाल रंग की कार में सवार दिखाई दे रहा है। आरोप है कि इस शख्स ने इस कार से कई अन्य कारों को खरोंच मार दी। जब इसे रोकने की कोशिश की गई तो यह अजीब हरकतें करने लगा।

विज्ञापन

आरोपी शख्स ने कार से एक स्पीकर निकाला और उसे बीच सड़क पर रखकर बजाना शुरू कर दिया। वह सड़क पर नाचने लगा। बताया जा रहा है कि शख्स पार्टी से निकला था और शराब के नशे में था। किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।


हालांकि इस विवाद की असली वजह क्या है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है। बताया गया कि दोनों पक्ष में से किसी ने भी पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद लोग शख्स के अजीब व्यवहार पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि गाड़ी ठुक जाए या कोई उसके नीचे आ जाए, मौज मस्ती नहीं रुकनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा लग रहा है इस पर शराब का कुछ ज्यादा ही असर हो गया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि स्पीकर का साइज देखो, वो तो पूरे पार्टी के मूड में है। चाहें एक्सीडेंट हो या फिर पुलिस ही क्यों ना आ जाए, वो तो अपनी मस्ती में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ