Viral Video: “झूम बराबर झूम शराबी” ये गाना तो आपने शायद सुना ही होगा, जिसे एक मूवी में शराबी के लिए गाया जाता है। ऐसे ही कई और भी गाने हैं जो शराब पीने वालों के लिए बनाएं जाते हैं। एक से दो पैक लगने पर ही कई लोग तो बिल्कुल नशे में हो जाते हैं तो कुछ के लिए तो पूरी बोतल भी कम पड़ जाती है। आपने कई नशेड़ी लोगों को तो देखा होगा, लेकिन क्या कभी कोई जानवर नशे में धुत्त देखा है? अगर नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसे पालतू कुत्ते की वीडियो दिखाने वाले हैं जिसमें वो आपको नशे में धुत्त नजर आएगा।
नहीं संभल रहे थे कदम
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Drunk Dog Video Viral ) हो रहा है जिसमें आपको कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक कुत्ता नशे की हालत में देखने को मिलेगा। एक या दो घूंट से नहीं बल्कि कुत्ते ने पूरी की पूरी शराब की बोतल ही पी डाली, जिसके बाद उसके कदम हैं कि संभलने का नाम ही नहीं ले रहे थे।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
ये भी पढ़ें- December Travel Destinations: भारत की 3 जगहें हैं घूमने के लिए बेस्ट और किफायती; आप भी बना लें प्लान
कुत्ते की मालकिन ने शेयर की वीडियो
कुत्ते की मालकिन मैरी ने एक वीडियो को साझा किया जिसमें उनका पालतू कुत्ता नशे में धुत्त मिला। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैरी जब घर लौटी तो उन्हें फर्श पर एक बेलीज की बोतल मिली, साथ ही एक और बोतल गिरी मिली जोकि वोदका की थी और उसका ढक्कन भी आधा खुला हुआ था।
वोदका और बेलीज के नशे में धुत्त डॉग
वीडियो में डॉग का नाम जैक बताया जा रहा है जिसने वोदका और बेलीज की बोतल पी ली थी और वो इतने नशे में हो गया कि उसके लिए चलना भी मुश्किल हो गया। हालांकि, वीडियो बनाते हुए मेरी ने ये भी कहा कि ये कोई हंसने की बात नहीं है उनका कुत्ता नशे में है और उन्हें क्या करना चाहिए, इसके बारे में वो नहीं जानती हैं।
देखें वीडियो
ये भी पढ़ें- Google Pay यूजर्स सावधान! फोन में न करें ऐसे Apps यूज, मिनट में खाली हो सकता है बैंक खाता
रात भर हॉस्पिटल में बितानी पड़ी रात
अमेरिकी रिपोर्ट्स की मानें तो मैरी ने तुरंत जहर नियंत्रण से संपर्क किया और फिर जैक को पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया। यहां पर डॉगी को आईवी फ्लूड दिए गया। इलाज के लिए जैक को पूरी रात हॉस्पिटल में रखा गया। सुबह तक वो ठीक हो गया जिसकी जानकारी मैरी को दी गई और फिर वो जैक को घर वापस ले गई।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
18 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines