Google Pay यूजर्स सावधान! फोन में न करें ऐसे Apps यूज, मिनट में खाली हो सकता है बैंक खाता
Google Pay Using Tips: क्या आप भी गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो कंपनी ने कुछ ऐप्स को फोन में इस्तेमाल करने से मना किया है।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Google Pay Using Tips: भारत में टॉप 5 UPI पेमेंट ऐप में गूगल पे का नाम आता है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। ऑनलाइन लेनदेन के लिए गूगल पे बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। हालांकि, पिछले कई सालों से ऑनलाइन फ्रॉड्स में बढ़ोतरी हो रही है। इसी सूची में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य धोखाधड़ी के मामले भी शामिल होते जा रहे हैं जिन पर रोक लगाने के लिए गूगल की ओर से यूजर्स को अलर्ट किया गया है। साथ ही कुछ ऐप्स को इस्तेमाल करने की मनाही भी की गई है।
गूगल की ओर से गूगल पे यूजर्स को अलर्ट करते हुए कुछ ऐप्स को इस्तेमाल करने के लिए मना किया गया है। इसके अलावा धोखाधड़ी को रोकने के लिए कंपनी का कहना है कि वो आज के समय में संदिग्ध लेनदेन की पहचान करने के लिए बेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और धोखाधड़ी रोकथाम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन यूजर्स को भी सावधान रहने की जरूरत है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
Google ने Google Pay यूजर्स के लिए कुछ महत्वपूर्ण बचाव के तरीकों को अपनी वेबसाइट पर शेयर किया है। गूगल ने बताया कि गूगल पे यूजर्स को अपने फोन में स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो लेनदेन के समय इन ऐप्स को बंद कर दें।
आजकल कई लोग स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, जो सामने वाले यूजर्स को कहीं से भी आपके डिवाइस को मॉनिटर करने की अनुमति देता है। इन ऐप्स में सबसे लोकप्रिय AnyDesk और TeamViewer हैं। अगर आप भी ऐसे स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स का इस्तेमाल अपने फोन, टैबलेट या कंप्यूटर में करते हैं तो ध्यान रहे कि लेनदेन के दौरान ये ऐप्स बंद रहने चाहिए, वरना आपका बैंक खाता भी कोई खाली कर सकता है।
गूगल पे की ओर से किसी थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड करने के लिए नहीं कहा जाता है। इसलिए आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि गूगल पे से ट्रांजैक्शन के लिए आपको किसी अन्य ऐप को डाउनलोड नहीं करना है। इसके अलावा किसी के साथ भी अपने ओटीपी और पिन नंबर को साझा न करें।
वीडियो के जरिए जानिए कि कैसे गूगल पे अकाउंट बनाएं?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: