Viral Video: भारत और पड़ोसी देश एशियाई महाद्वीप के दक्षिण में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित हैं। बिरयानी उपमहाद्वीप में सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। चावलों को इतने अच्छे तरीके से तमाम चीजे डालकर बनाया जाता है कि मात्रभर सुगंध से ही आप दिल हार जाएं। खाने के शौकीन लोग अपने स्वाद अनुसार बिरयानी का सेवन करते हैं। हालांकि, अच्छे मौसम को देखते हुए बिरयानी खाने का मन बनाए शख्स की किस्मत खराब निकली।

विज्ञापन

एक वीडियो हैदराबाद का बताया जा रहा है, जहां बाढ़ के पानी में तैरती बिरयानी का वीडियो सामने आया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें दावा किया जा रहा है कि बिरयानी का ऑर्डर दिए शख्स को वह नहीं मिल पाएगी, क्योंकि वो बारिश में तैर रही है।

विज्ञापन

इस वीडियो को डालते हुए कैप्शन दिया गया है, ‘कोई अपना बिरयानी ऑर्डर नहीं मिलने से दुखी होने वाला है।’ ट्विटर पर @IbnFaraybi द्वारा साझा किए गए वायरल वीडियो को 1.1 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। इसपर 501 लाइक और 94 रीट्वीट किए गए।

विज्ञापन

हैदराबाद में भारी बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया है। शहर की जलमग्न सड़कों में एक खाने वाले ने तैरते हुए दो बिरयानी के पतीलों को देख लिया। वीडियो पर दिए गए एक उदास करने वाले नोट के बावजूद, लोग इसे देखकर खूब आनंदित हो रहे हैं। एक ने इसे तैरती बिरयानी कहा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ