Viral Video : दीपावली के मौके लोग अपनों उपहार देते हैं। खुशियां मानते हैं। इसी बीच एक बेटे ने अपनी मां को ऐसा गिफ्ट दिया कि खुद बेटे की आंखों में आंसू आ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैv वीडियो में एक बेटा अपनी मां को दीपावली का गिफ्ट दे रहा है। इस वीडियो कोखूबसूरत बताकर शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोमरत दत्ता नाम के X अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया, जिसमें एक बेटा अपनी मां को iPhone 15 गिफ्ट कर रहा है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “मैं लगभग रो पड़ा! तो, मां पिछले 4 सालों से अपना पुराना रेडमी फोन इस्तेमाल कर रही हैं और वह खराब हो रहा था इसलिए इस दिवाली मैंने उन्हें iPhone 15 गिफ्ट करने का फैसला किया। मैं हमेशा एक दिन के लिए प्रार्थना करता था जब मैं अपनी माँ को iPhone गिफ्ट कर सकूं। वह दिन आज है।”
सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो को चार लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो पर हजारों लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मां का रिएक्शन वाकई देखने लायक था। हर बेटे को अपनी मां को ऐसा ही गिफ्ट देना चाहिए और ऐसे ही खुश रखना चाहिए।
एक ने लिखा कि आपकी मां इतनी खुश हैं लेकिन अगर मैं अपनी मां को यह गिफ्ट देता और फिर दाम बताता तो वो मुझपर चिल्लातीं। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह के वीडियो शेयर कर वायरल होने की चाहत थी तो सीधे वही बताना चाहिए था ना। एक अन्य ने लिखा कि मां-बाप को खुश देखने से अच्छा कोई खुशी नहीं है, क्या शानदार पल है।
यह भी पढ़ें : Rapido राइडर ने वसूल लिए 1000 रुपये, एक पोस्ट से हिल गई कंपनी!
एक अन्य ने लिखा कि भाई आपको माता जी खुश हुईं, मेरी मां तो भड़क जाती हैं और कभी कभी थप्पड़ों की बारिश कर देती हैं। एक ने लिखा कि यहां iphone की कीमत कम लग रही है क्योंकि मां की ख़ुशी बेशकीमती है। एक ने लिखा कि ये वीडियो देखकर मुझे मेरी मां याद आ गईं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines