Rapido राइडर ने वसूल लिए 1000 रुपये, एक पोस्ट से हिल गई कंपनी!

Rapido Faces Backlash For Overcharging in Chennai: रैपिडो के राइडर पर एक ग्राहक ने ओवरचार्जिंग का आरोप लगाया। पोस्ट वायरल होने के बाद कंपनी ने इस मामले में एक्शन लिया है।

Rapido Chennai

Rapido

विज्ञापन

Rapido Faces Backlash For Overcharging in Chennai: ट्रैफिक और संकरे रास्तों में रैपिडो राइड काफी फेमस है। लाखों लोग रोजाना कम कीमत में अपनी डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए रैपिडो का इस्तेमाल करते हैं। कम समय में ही ये काफी चर्चित हो चुकी है, लेकिन चेन्नई से एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां एक ग्राहक से रैपिडो राइडर ने 1000 रुपये वसूल लिए। जिसके बाद कंपनी को एक्शन लेना पड़ा और ग्राहक के पैसे लौटाने पड़े। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…

21 किमी की दूरी के लिए वसूले 1000 रुपये 

दरअसल, चेन्नई में एजे स्किल डेवलपमेंट एकेडमी के फाउंडर और सीईओ अशोक राज राजेंद्रन ने लिंक्डइन पर अपना अनुभव साझा करते हुए रैपिडो राइडर पर ज्यादा पैसे वसूलने का आरोप लगाया। राजेंद्रन ने कहा कि उन्होंने मद्रास सेंट्रल रेलवे स्टेशन से थोरईपक्कम तक की राइड बुक की थी। दोनों जगहों के बीच की दूरी लगभग 21 किमी है। खास बात यह है कि ऐप ने करीब 350 रुपये का किराया दिखाया, लेकिन ड्राइवर 1,000 रुपये की मांग करने लगा। उन्हें तुंरत अपनी डेस्टिनेशन के लिए निकलना था, ऐसे में 800 रुपये पर बात तय हुई। हालांकि राजेंद्रन को ये बात अजीब लगी कि उनसे दोगुने से भी ज्यादा किराया वसूल लिया गया।

विज्ञापन

CEO shares frustration on LinkedIn

पैसे हुए वापस 

अपनी पोस्ट में राजेंद्रन ने कहा कि जब उन्होंने रैपिडो की कस्टमर सर्विस को इसकी सूचना दी, तो उन्होंने राइडर की हरकतों के बारे में पूछे बिना ही चैट बंद कर दी। हालांकि राजेंद्रन की पोस्ट और शिकायत का असर ये हुआ कि रैपिडो ने उनसे कॉन्टेक्ट किया और समस्या का समाधान करने की बात कही। कंपनी ने कहा कि संबंधित ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और किराए में जो अंतर आया है, उसका पैसा वापस कर दिया गया है। राजेंद्रन के पोस्ट के बाद कई लोगों ने ओला और उबर के ड्राइवर्स के साथ भी इसी तरह पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ