महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना CCTV में कैद, पीछा कर गलत हरकत करने की कोशिश

Bangalore Viral Video : मामला बेंगलुरु का है, यहां एक 2 अगस्त की सुबह एक महिला के साथ शख्स ने छेड़खानी की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

bangluru Viral Video
विज्ञापन

Bangalore Viral Video : बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक सुबह-सुबह सैर पर निकली महिला के साथ बदसलूकी हुई है। महिला किसी तरह जान बचाकर, चिल्लाते हुए भागी लेकिन शायद शख्स को किसी का डर ही नहीं था। महिला के साथ छेड़खानी करने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मामला साऊथ बेंगलुरु का है, 30 साल की महिला सुबह करीब 5 बजे कोनानाकुंटे क्षेत्र में सैर के लिए निकली थी। वह घर से कुछ दूरी पर खड़ी होकर अपनी पड़ोसी का इंतजार कार रही थी। तभी एक शख्स पीछे से आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला भाग रही है और शख्स पीछा कर रहा है।

Advertisment

महिला चिल्लाई तो छोड़कर भागा शख्स 

कुछ दूर बाद ही आरोपी ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। उसने महिला को इधर-उधर छुआ, उसकी पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला ने हिम्मत दिखाई और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला के चिल्लाने से वह डर गया और भाग निकला।


बताया गया कि महिला राजस्थान की रहने वाली है और रोजाना टहलने जाया करती थी। दावा है कि मामला 2 अगस्त का है, सीसीटीवी वीडियो में दिन 8 2 2024 लिखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 76, 78 और 79 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलसि का कहना है कि इस संबंध में मामला महिला के पति ने दर्ज कराया था।

विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने कहा है कि हम महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं, ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन क्षेत्रों में हम पेट्रोलिंग और बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, जहां अभी कम गाड़ियां जाती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ