---विज्ञापन---

सेक्स को लेकर क्या बोल गए गुरु अवध ओझा? जनसंख्या बढ़ोत्तरी का बताया कारण, वीडियो हो गया वायरल

Awadh Ojha Sir Interview : News24 को दिए इंटरव्यू में अवध ओझा सर से जनसंख्या, राजनीति, शिक्षा और सेक्स पर बातचीत की है! ओझा सर ने विकास दिव्यकीर्ति को सबसे अच्छा शिक्षक बताया है! पढ़ें अवध ओझा सर ने सेक्स, शिक्षा और राजनीति को लेकर क्या कहा!

---विज्ञापन---

Awadh Ojha Sir Interview : दिल्ली में बेसमेंट में पानी जाने से तीन UPSC छात्रों की मौत के बाद कई कोचिंग संस्थान और शिक्षक लोगों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर अवध ओझा को भी लोगों ने जमकर निशाने पर लिया, उन पर तंज कसे गए, कई तरह के आरोप लगाए गए। इस विवाद के बीच अवध ओझा ने न्यूज 24 को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। बढ़ती जनसंख्या के पीछे गरीबी और सेक्स किस तरह से जिम्मेदार है, इस पर भी उन्होंने अपनी राय दी है।

तमाम सवालों के बीच जब अवध ओझा से पूछा गया कि वह सेक्स को लेकर क्या सोचते हैं? इस पर अवध ओझा ने जवाब दिया है कि आज के समय में हर बच्चे के हाथ में मोबाइल है और वह सबकुछ देख रहा है तो इस पर चर्चा करना भी बहुत जरूरी है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अभी हाल ही एक बच्चे ने अपनी ही बहन के साथ सेक्स किया और उसकी हत्या कर दी। अगर इन विषयों पर चर्चा नहीं होती तो ये खतरनाक साबित होगा।

---विज्ञापन---

अवध ओझा ने कहा कि हस्तमैथुन तो अज्ञानता है। सेक्स करने से बच्चे पैदा होते हैं, ये अलग विषय है लेकिन जब इंसान तनाव में होगा तो उसे सेक्स की जरूरत होगी। दो ही चीजें है जो इंसान को तनाव से दूर करती हैं। पहला नशा , दूसरा सेक्स। जिन देशों में तनाव अधिक हैं, वहां के लोग रिलीफ खोजते हैं।


उन्होंने यह भी कहा कि जनसंख्या बढ़ने के लिए गरीबी भी एक वजह है। जब गरीब इंसान तनाव में होगा और एंटरटेनमेंट का कोई साधन नहीं होगा तो सेक्स के अलावा उसके पास साधन ही क्या होगा? अवध ओझा के अनुसार, शादी की सही उम्र 25 साल है। अगर किसी इंसान की जिंदगी में प्यार नहीं है तो वह मरुस्थल में रह रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : भूस्खलन की पहली जानकारी देने वाली महिला की भी मौत, इस हालत में बरामद हुआ शव

अवध ओझा देश का सबसे बेस्ट स्पीकर शशि थरूर को मानते हैं, इसके साथ ही उनकी नजर में सबसे अच्छा शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति हैं। ओझा सर के मुताबिक, देश का सबसे अच्छे प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु हैं। उन्होंने बहन मायावती को सबसे अच्छा सीएम बताया है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 05, 2024 11:54 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola