Circus Stunt Gone Wrong : सर्कस में हुए एक दुर्घटना का चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सर्कस के दौरान अचानक कलाकार की पकड़ छूट गई और वह नीचे गिर पड़ी। इसके बाद लोगों की सांसें अटक गईं। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। आइये जानते हैं कि इसके बाद कलाकार का क्या हुआ।
घटना 24 अगस्त को पोर्टलैंड के पोर्टलैंड एक्सपोजिशन सेंटर में सर्क डू सोलेइल शो “कूजा” के लाइव प्रदर्शन के दौरान हुई। सर्कस में कलाकार स्टंट कर रहे थे, तभी हवाई हूप कलाकार की पकड़ ढीली पड़ गई और वह जमीन पर गिर गई। यह घटना इसलिए और भी डरावनी थी क्योंकि नीचे कोई जाल नहीं लगा था। अक्सर सर्कस में स्टंट के दौरान सुरक्षा जाल लगाए जाते हैं।
घटना के बाद हैरान रह गए सब
वीडियो में देखा जा सकता है कि मारिया कोन्फेक्टोवा नाम की कलाकार हवा में एक रिंग के साथ फुर्ति से स्टंट कर रही है। अचानक रिंग उसके हाथ से छूट गई और कई फीट ऊंचाई से सीधे जमीन पर आ गिरी। जमीन पर गिरने के बाद आस -पास के लोगों का मुंह खुला रह गया। उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया कि अब करें तो करें क्या!
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जमीन पर गिरने के बाद कलाकार जमीन पर ही लेटी हुई है, उसके शरीर में कोई भी हलचल नहीं है। वीडियो यही खत्म हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कलाकार को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां वह होश में है और उसकी हालत स्थित है।
यह भी पढ़ें : अमेरिका में 90 फीट ऊंची हनुमान मूर्ति का क्यों हुआ विरोध? लोगों ने काटा बवाल
सर्कस में मौजूद दर्शकों को लगा कि ये शो का ही एक हिस्सा है। उसके गिरने के बाद हमें लगा ही नहीं कि ये कोई दुर्घटना है। कुछ ही देर बाद जब उसने अजीब व्यवहार करना शुरू कर दिया और उसकी नाक से खून निकलता देख समझने में देरी नहीं लगी कि यह शो का हिस्सा नहीं है बल्कि एक दुर्घटना है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines