Viral Post: इंटरव्यू में इंजीनियर से पूछा गया ये मुश्किल सवाल.. क्या 15 सेकंड में कर सकेंगे सॉल्व?

Viral Post: रेडिट पर एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें एक इंजीनियर ने अपने इंटरव्यू में पूछे गए सवाल का जवाब मांगा है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

interview

interview

Viral Post: अक्सर हम ऐसी पहेलियां देखते हैं, जिससे एक बार को हमारा दिमाग घूम जाता है। मगर क्या आपसे कभी इंटरव्यू में कोई ट्रिकी सवाल पूछा गया है, जिसने आपको सोच में डाल दिया है। फिलहाल रेडिट पर एक ऐसी पोस्ट सामने आई है। इसमें एक इंजीनियर ने बताया कि कैसे उनसे एक ट्रिकी सवाल पूछा गया और क्या किसी को इसका उत्तर पता है। इस रेडिट पोस्ट में पूछा गया है कि दो आइडेंटिकल पक्स में से कौन सा पहले फिनिश लाइन पर पहुंचेगा। आइये इसके बारे में जानते हैं।

पोस्ट में क्या था?

इस पोस्ट को @computertest123 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है, दो आइडेंटिकल पक्स एक फ्रेक्शनलेस सरफेस से एक समान शुरुआती वेग से सरकाए गए हैं। दोनों एक ही स्पीड से शुरुआत करके समान दूरी तय करते हैं। जहां एक पक समतल पाथ पर चलता है। वहीं दूसरा पक अपनी ओरिजिनल हाइट पर आने से पहले थोड़ी गहराई में जाता है।

आगे उन्होंने कहा कि ये ब्रेन टीजर एक जॉब इंटरव्यू में पूछा गया था। ये टेस्ट स्पीड और मोशन के बेसिक कॉन्सेप्ट पर आधारित है। क्या आप बता सकते हैं कि कौन सा पक सबसे पहले फिनिश लाइन को पहले पार करेगा। यहां हम पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।

कमेंट में लिखें आंसर

इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट के जरिए आंसर देने की कोशिश की है। एक यूजर ने कहा प्रश्न में कहा गया है कि पक डिप पर फिसलता है। इसका मतलब है कि यह इतना चौड़ा है कि डिप का इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इसलिए दोनों पक एक ही समय पर पहुंचते हैं। अगर आप चाहें तो इसे एक ट्रिकी प्रश्न कह सकते हैं।’

इसके अलावा दूसरे यूजर ने भी यही जवाब दिया और कहा, ‘दोनों एक ही समय पर पहुंचते हैं, क्योंकि हॉरिजॉन्टल डिस्टेंस और वेलोसिटी  एक समान ही हैं, इसलिए लिया गया समय भी समान होना चाहिए ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ