Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

“रो-रोकर बनाया ‘खड़ा कर दिया खिलौनों का साम्राज्य’… वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक बच्चे का खिलौनों से भरा “साम्राज्य” लोगों को हैरान कर रहा है. बच्चे की जिद और मासूमियत से जुड़ा यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Author
Written By: Palak Saxena Updated: Mar 19, 2026 17:29

ऐसे बहुत से बच्चे होते हैं जो कि खिलौने लेने के लिए अपने माता पिता के सामने जिद बांधने लगते हैं. ऐसे ही सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और अपने बचपन को भी याद कर रहे हैं. पहले के समय में बच्चे जब खिलौनों के लिए जिद करते थे, तो अक्सर उन्हें यह कहकर समझा दिया जाता था कि “अभी नहीं, बाद में दिलाएंगे.” कई बार वह “बाद में” कभी आता ही नहीं था. लेकिन आज का दौर काफी बदल चुका है, जहां बच्चों की छोटी-छोटी जिद भी जल्दी पूरी होती नजर आती है.

इसी बदलते समय की झलक एक वायरल वीडियो में देखने को मिली है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें एक छोटे बच्चे की “खिलौनों की दुनिया” दिखाई गई है. वीडियो की शुरुआत एक नई और चमकदार साइकिल से होती है, जो किसी भी बच्चे के लिए खास होती है. लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, वहां कई तरह के खिलौनों की लंबी लाइन नजर आती है.

---विज्ञापन---

इस लाइन में छोटी-बड़ी गाड़ियां, ट्रक, जेसीबी, ट्रैक्टर और कई तरह के खिलौने सजे हुए दिखाई देते हैं. ऐसा लगता है जैसे बच्चे ने अपने सारे पसंदीदा खिलौनों को एक साथ जमा कर लिया हो. वीडियो के आखिर में वही बच्चा आराम से बैठा नजर आता है, जैसे वह इस पूरी “खिलौना दुनिया” का मालिक हो.

वीडियो को और दिलचस्प बनाने के लिए इसमें एक दमदार गाना भी लगाया गया है, जिससे यह दृश्य और खास लगने लगता है. कैप्शन में लिखा गया है कि यह “रो-रोकर खड़ा किया हुआ साम्राज्य” है, जो इस वीडियो को मजेदार बना देता है.

लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. यह वीडियो न सिर्फ हंसी दिलाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि समय के साथ बच्चों की दुनिया और उनकी इच्छाएं कितनी बदल गई हैं.

First published on: Mar 19, 2026 05:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.