Viral Dance Video : गले पर तलवार रखकर लोगों को नचाते आपने तो खूब देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी को सिर पर तलवार रखकर नाचते देखा है? एक लड़की ने ऐसा ही किया। इस लड़की ने सिर पर तलवार रखकर बेली डांस किया है, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दस दिनों में इस वीडियो को 17 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में लावण्या दास नाम की लड़की ‘नामक इश्क का’ गाने पर डांस करती दिखाई दे रही है। हालांकि ये डांस अन्य से अलग इसलिए है क्योंकि लावण्या ने सिर पर तलवार रखकर बेली डांस किया है। उनके स्टेप्स और हावभाव देखकर ऐसा लगा रहा है, जैसे वह इसमें एक्सपर्ट हैं।
वीडियो की शुरुआत में ही लावण्या ने पहले अपने सिर पर तलवार को रखकर बैलेंस बनाती दिखीं और फिर उन्होंने ओमकारा फिल्म के फेमस गाने पर बेली डांस कर सबको चौंका दिया। वीडियो शेयर कर लिखा है कि ये वीडियो 2867 कोशिशों के बाद बना है और ये तलवार भी दस साल से भी पुरानी है।
देखें डांस का वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल है और इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। वाह, आपका मूव इतना खूबसूरत है जैसे यह गाना आपका अपना है। एक ने लिखा कि असल में इसे ही टैलेंट कहा जाता है और आप टैलेंटेड हो. एक ने लिखा कि ये तो असल लग ही नहीं रहा है। ऐसा लग रहा है जिसे AI से बनाया गया है।
यह भी पढ़ें : Digital Condom क्या? एक मोबाइल ऐप जो कैमरे और माइक को ब्लॉक कर देगा
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि डांस तो अच्छा था लेकिन तुमने जो तुम्हें स्टंट किया, वो करने की क्या जरूरत थी बेटा? एक ने लिखा कि आपकी रील ने मेरे चेहरे पर मुस्कान ला दी। आपका डांस, भाव और संतुलन सब अद्भुत है। एक ने लिखा कि तलवार के साथ खिलवाड़ नहीं करनी चाहिए थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines