'चाचा का जलवा है', चलते ट्रक के आगे खड़ा हो फोन चलाने लगा शख्स, मजेदार कमेंट्स की आई बाढ़

Truck Driver Viral Video : वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक के आगे एक शख्स खड़ा है और ट्रक स्पीड में सड़क पर दौड़ रहा है। इस पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Truck Driver Viral Video

चलते ट्रक के आगे खड़े शख्स के वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब

विज्ञापन

Truck Driver Viral Video :सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर दौड़ रहे एक ट्रक के आगे एक शख्स खड़ा दिखाई दे रहा है। ट्रक स्पीड से सड़क पर दौड़ रहा है और शख्स ट्रक के आगे खड़े होकर फोन चला रहा है। शख्स के पहनावे को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वीडियो हाल फिलहाल का ही है।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक स्पीड से सड़क पर दौड़ रहा है, उसके आगे कड़कड़ाती ठंड में एक आदमी खड़ा है। बीच में वह अपना फोन निकालकर किसी को कॉल करने की कोशिश भी कर रहा है। ट्रक के आगे खड़े इस शख्स का वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं।

Advertisment

वीडियो को एक कार सवार ने रिकॉर्ड किया है जिसके बाद से ही वायरल हो रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शख्स ट्रक के आगे क्यों खड़ा था लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखने के बाद मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं।

देखिए वीडियो

https://www.instagram.com/reel/C2Er5JfoDfn/?utm_source=ig_web_copy_link

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि बॉलीवुड के एक्शन से 100 गुना अच्छा है। एक ने लिखा कि इसीलिए टेस्ला इंडिया में फेल हो जाएगी। एक अन्य ने लिखा कि इसीलिए अंग्रेज भारत छोड़कर भाग गए। एक अन्य ने लिखा कि उसे कहीं जल्दी पहुंचना था, इसीलिए ट्रक पर ना बैठकर वह आगे ही वह खड़ा हो गया।

विज्ञापन

एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि ये तो धमाल 3 का लीक्ड सीन है। एक ने लिखा कि इंडिया के लोगों के आगे सभी को झुक कर रहना पड़ेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसीलिए भारत में महिलाएं अधिक जिन्दा रहती हैं। एक ने लिखा कि अच्छा ये तो वही चाचा हैं जो तलवार से नाखून काटते हैं। एक ने लिखा कि ऐसा जलवा सिर्फ भारत में ही देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे 2 मिलियन से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को 33 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। वजह जो भी रही हो लेकिन इस तरह का स्टंट करना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा ही एक वीडियो पहले भी सामने आया था जिसमें एक ट्रक पर टोलकर्मी चढ़ गया था, ड्राइवर ट्रक लेकर भाग निकला और टोलकर्मी ट्रक पर ही लटक गया था। ट्रक लेकर वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ