फ्लाइट के टॉयलेट में घुसा था कपल, यात्रियों ने पकड़ा तो इस हाल में मिले

Flight Toilet Viral Video : वायरल वीडियो में फ्लाइट के टॉयलेट में एक कपल घुसा हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को 73 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है।

Flight Toilet couple Viral Video

फ्लाइट के टॉयलेट में घुसा कपल

Flight Toilet Viral Video : फ्लाइट के अंदर अजीबो गरीब हरकतों के कई वीडियो आपने देखी होगी। किसी ने पायलट को थप्पड़ जड़ दिया तो तो किसी ने सहयात्री पर टॉयलेट कर दिया। ऐसे कई विवादित वीडियो सामने आ चुके हैं। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल फ्लाइट के टॉयलेट में घुसा हुआ था, तभी एक यात्री ने पकड़ लिया।

वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर X पर शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फ्लाइट में कई यात्री बैठे हुए हैं। इसी बीच एक यात्री ने टॉयलेट का दरवाजा खोला तो उसमें एक कपल घुसा हुआ था। कपल को निकलता देख सभी यात्री एक साथ हूटिंग करने लगे।

टॉयलेट  में क्या कर रहा कपल ?

वीडियो में देखा जा सकता है कि जहाज के टॉयलेट का दरवाजा खोलने के बाद लड़की दोनों हाथ हिलाते हुए खुश होकर टॉयलेट से बाहर निकल रही है जबकि लड़का टॉयलेट में ही है। दोनों को टॉयलेट में देखकर दरवाजा खोलने वाला लड़का भी काफी खुश है। हालांकि यह वीडियो जानबूझकर बनाया गया है या ऐसा सच में हुआ है, इससे जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाई है।

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक शख्स ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि बहुत शर्मनाक, कोई मूल्य नहीं, कोई शालीनता नहीं। एक ने लिखा कि यह वीडियो सिर्फ मजाक के लिए रिकॉर्ड किया गया है, बाकी यात्री भी इस मजाक का हिस्सा हैं। एक ने लिखा कि बहुत लोग ऐसा करते हैं, ऐसा करना कोई बड़ी बात नहीं हैं बल्कि सामान्य है।

बता दें कि इस वीडियो को @NoCapFights नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया हैं, जिसको 73 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। इस वीडियो पर हजारों की संख्या में लोगों ने कमेंट्स किए हैं। कुछ का कहना है कि ये सिर्फ मजाक है तो कुछ कह रहे हैं कि यह सामान्य है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ