विमान पर बिजली गिरने का डराने वाला वीडियो वायरल, देखकर खुली रह जाएंगी आंखें

Viral Video : एयरपोर्ट पर खड़े विमान पर आकाशीय बिजली गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्या विमान को इससे नुकसान पहुंचा? देखिए रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो।

British Airways A350-1041 at Sao Paulo Guarulhos International Airport
विज्ञापन

Viral Video : बारिश के समय आकाशीय बिजली गिरने की कई घटनाएं आपने देखी होगी। कई बार इसकी चपेट में आने से लोगों की जान भी चली जाती है लेकिन क्या आपने कभी विमान के ऊपर आकाशीय बिजली गिरते हुए देखा है? एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एयरपोर्ट पर खड़े विमान पर आकाशीय बिजली को गिरते देख जा सकता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना ब्राजील के साओ पाउलो ग्वारूलोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई है। यहां भयंकर तूफान आया और जमकर बारिश हुई। इस दौरान एयरपोर्ट पर खड़ा ब्रिटिश एयरवेज का एक विमान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। विमान पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विमान पर गिरी बिजली और फिर…

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जहाज एयरपोर्ट पर खड़ा है और तेज बारिश हो रही है, इसी दौरान विमान के पिछले हिस्से पर आकाशीय बिजली गिरी। हालांकि इस घटना में विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ। विमान की जांच की गई और फिर इसे उड़ाने भरने की आज्ञा मिल गई। इस प्रक्रिया में उड़ान करीब 6 घंटे देरी से शुरू हो पाई।


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह जानकर अच्छा लगा कि सभी लोग सुरक्षित हैं। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह की घटनाएं बेहद आम हैं। विमानों को इसी तरह बनाया जाता है कि वह इस तरह के आकाशीय बिजली का सामना कर सकें। एक अन्य ने लिखा कि उड़ान के दौरान मुझ पर चार बार बिजली गिरी, यह काफी मजेदार था। एक अन्य ने लिखा कि ये बेहद डरावना लग रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि साओ पाउलो में शुक्रवार को भारी बारिश हुई थी। कुछ ही घंटों में एक महीने के बराबर बारिश हुई। जिसके कारण परिवहन व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई, कई कारें बह गईं और हजारों घरों की बिजली कट गई। इस दौरान एयरपोर्ट पर खड़े विमान पर बिजली की घटना कैद हो हुई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ