"आलू हो गया सस्ता..." सब्जी की दुकान पर शख्स ने गाया गजब का गाना, वीडियो हुआ वायरल

Boy Selling Vegetable Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। जहां कुछ वीडियो को देखने के बाद लोग अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं, तो कुछ रील को देखने के बाद हंसते-हंसते पेट में दर्द होने लगता है, लेकिन फिर भी हंसी नहीं रुकती है। इस समय सोशल मीडिया पर सब्जी की दुकान पर गाना गाते हुए एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है।

Boy Selling Vegetable Viral Video

सब्जी बेचने का अनोखा तरीका

Boy Selling Vegetable Viral Video: सुबह से लेकर शाम तक शहर की गलियों में अपना ठेला लेकर घूमते हुए आपने कई बार सब्जीवालों को देखा होगा। आमतौर पर सब्जी व फल बेचने वाले लोग जोर-जोर से आवाज लगाते हुए कहते हैं, ‘फल लेलो, सब्जी लेलो….’ हालांकि कुछ ठेले वालों का सब्जी बेचने का तरीका दूसरों से अलग भी होता है। मजाकिया अंदाज में सब्जी बेचने के कारण लोगों का ध्यान उनकी तरफ जा रहा है, जिसकी वजह से उन्हें मुनाफा होता है। इसके अलावा कई बार लोगों को भी अलग तरीके से सब्जी बेचने का तरीका खूब पसंद आता है। इस समय सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद आप सब्जी बेचने वाले शख्स की तारीफ जरूर करेंगे।

विज्ञापन

सब्जी बेचने का सबसे अनोखा अंदाज 

सोशल मीडिया पर इस समय एक शख्स का सब्जी बेचने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सब्जियां बेचने के लिए गाना गा रहा है। खास बात ये है कि जो गाना ये शख्स गा रहा है, वो ‘घर आजा परदेसी तेरा देश बुलाए….’ जैसा है। ‘घर आजा परदेसी तेरा देश बुलाए….’ गाना मशहूर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे का है। शख्स, ‘घर आजा परदेसी तेरा देश बुलाए….’  की जगह “आलू हो गया सस्ता, बैंगन देखे तेरा रास्ता, बागों में कटहल के मौसम…” गा रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स 

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो पर लगातार लोग जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने सब्जी बेचने वाले शख्स की तारीफ करते हुए लिखा, ‘ये बहुत बढ़िया है, मस्त आवाज।’ वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ‘सब्जी बेचने का तरीका थोड़ा अलग है। अब तो झटपट सब्जी खत्म हो जाएगी।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ