BJP MLA Angry on ABVP Worker: जयपुर में हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विवि में सुविधाओं की मांग कर रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को बीजेपी विधायक भागचंद टांकड़ा ने गाड़ी चढ़ाने की धमकी दी है। भागचंद टांकड़ा जयपुर की बांदीकुई सीट से विधायक हैं। ऐसे में बीजेपी विधायक का अपने ही छात्र इकाई के कार्यकर्ताओं को इस तरह धमकाना हर किसी के लिए हैरानी भरा है। बता दें कि एबीवीपी बीजेपी समर्थित छात्र संगठन है। घटना विवि में एक बैठक के बाद हुई फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बीजेपी विधायक भागचंद टांकड़ा विवि के सिंडिकेट सदस्य के तौर पर मीटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति सचिवालय का घेराव कर 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। ऐसे में जब विधायक मीटिंग से बाहर निकलकर गाड़ी में बैठ रहे थे इस दौरान छात्र उनको ज्ञापन देने के लिए उनके पास आए। इस पर विधायक भड़क गए। उन्होंने गाड़ी में बैठते हुए कहा, बकवास करेगा तो गाड़ी चढ़ा दूंगा।
ये भी पढ़ेंः ‘7 दिनों तक नवजात से दूर रखा, पैर बांधकर किया प्रताड़ित’, विवाहिता ने लगाया जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप
छात्रों ने विधायक के खिलाफ की नारेबाजी
बीजेपी विधायक के इस बोल के बाद छात्र और भड़क गए। उनके इस व्यवहार का कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। एबीवीपी ने कहा कि विवि में न तो समय पर परिणाम घोषित होते हैं और न ही परीक्षाएं समय पर होती हैं। सत्र शुरू होने के 6 महीने बाद भी पहचान पत्र नहीं दिए गए हैं। पत्रकारिता विवि में स्टूडियो तक नहीं है। बता दें कि इससे पहले टांकड़ा के कई ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। वहीं एक मामला भी दर्ज हुआ था।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Cabinet Ministers: अजित गुट के ये विधायक बन सकते हैं मंत्री, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines