Maharashtra Cabinet Ministers: अजित गुट के ये विधायक बन सकते हैं मंत्री, देखें लिस्ट

Maharashtra Cabinet Ministers: महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा। हालांकि सीएम के नाम से अभी पर्दा उठना बाकी है, लेकिन एनसीपी अजित गुट के कैबिनेट मंत्रियों की संभावित लिस्ट सामने आ चुकी है।

Maharashtra Cabinet Ministers

Maharashtra Cabinet Ministers

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में बीजेपी की विधायक दल की बैठक से पहले कैबिनेट मंत्रियों की संभावित लिस्ट सामने आना शुरू हो चुकी है। खबर है कि एनसीपी अजित पवार के संभावित मंत्रियों की लिस्ट फाइनल हो चुकी है। मुंबई के आजाद मैदान में 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होना है। माना जा रहा है देवेंद्र फडणवीस प्रदेश के सीएम होंगे और एकनाथ शिंदे, अजित पवार डिप्टी सीएम। सीटों के आधार पर बीजेपी से 22-23, शिंदे गुट से 17-18 और एनीसीपी अजित गुट से 8-10 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन

एनसीपी सूत्रों की माने तो संभावित कैबिनेट में उनके 10 या 11 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें अजित पवार, आदिती तटकरे, छगन भुजबल, दत्ता भरणे, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, नरहरी झिरवल, इंद्रनिल नाईक, संग्राम जगताप, संजय बनसोडे, सुनिल शेलके शामिल हैं।

विज्ञापन

विभागों के बंटवारे को लेकर भी फंसा पेच

इस बीच खबर है कि पिछली सरकार की तरह ही वित्त मंत्रालय अजित पवार के पास रह सकता है। इसके अलावा कृषि और राजस्व जैसे मंत्रालय भी अजित पवार को मिल सकते हैं। सूत्रों की मानें तो शिवसेना और एनसीपी में विभागों को लेकर भी पेंच फंसा है। एनसीपी चाहती है कि वित्त के अलावा उनके खेमे को और भी महत्वपूर्ण विभाग मिलने चाहिए। इसको लेकर अजित पवार दिल्ली में हैं। वे आज विभागों के बंटवारे को लेकर बीजेपी आलाकमान से बात कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ