हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: हैरतअंगेज! आग के साथ पानी उगलते हैं हैंडपंप, जिसने भी देखा उसके उड़ गए होश

विज्ञापन
हैंडपंप

छतरपुर: हम सभी ने कभी न कभी हैंडपंप से पानी तो पिया ही होगा। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि हैंडपंप आग  भी उगलते हैं तो आपके कानों को जरा भी भरोसा नहीं होगा क्योंकि जो लोगों की प्यास बुझाता है वह आग कैसे उगल सकता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जहां पानी के लिए खोदे गए हैंडपंप से पानी और आग एक साथ निकल रही है।

वायरल वीडियो मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का बताया जा रहा है, जहां पानी के लिए खोदा गया हैंडपंप पानी और आग एक साथ उगल रहा है। वीडियो में साफ देखा सकता है कि कैसे हैंडपंप से आग पानी के साथ धूं-धूं कर निकल रही है। वहीं इस अजीबोगरीब घटना की खबर फैलते ही लोग इस नजारे देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच कई लोग इस नजारे को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

अभी पढ़ें – मिशन 2024 के लिए BJP का बड़ा दांव, भूपेंद्र सिंह चौधरी को बनाया यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन

 अभी पढ़ें – MP: कुएं में मिला 8 फीट से भी लंबा अजगर, महिला वनकर्मी ने किया रेस्क्यू

घटना जिला मुख्यालय के बकस्वाहा नगर मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित कछार गांव की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गांव में 2 हैंडपंप हैं जहां से पानी भरा जाता है। लेकिन इसमें से एक हैंडपंप में अचानक आग लग जाने से लोगों के बीच दहशत का माहौल है। हालांकि, इस मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस और स्थानीय अधिकारियों को दे दी है।

विज्ञापन

सागर में भी हैंडपंप उगल रहा था आग

बता दें कि इससे पहले भी एमपी के सागर जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है जहां हैंडपंप आग उगल रहा था। जिले के ग्राम उलन के हैंडपंपों में से एक व्यक्ति ने नल के पास जाकर माचिस जलाई तो उसमें से ज्वलनशील आग निकली और करीब 5 मिनट तक जलती रही।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola