Bhupendra Chaudhary: मिशन 2024 के लिए BJP का बड़ा दांव, भूपेंद्र सिंह चौधरी को बनाया यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

Bhupendra Chaudhary

नई दिल्ली: मिशन 2024 के लिए बीजेपी ने बड़ा दांव चला है। बीजेपी ने भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी फिलहाल योगी सरकार में पंचायतीराज मंत्री हैं। यूपी प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की रेस में अन्य कई नेता भी शामलि थे हैं लेकिन भूपेंद्र चौधरी ने बाजी मार ली है।

इससे पहले, जुलाई में स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से यूपी में प्रदेश अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी। दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए बीजेपी पश्चिमी यूपी के किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना चाहती थी जिससे क्षेत्रीय समीकरण बना रहे।

भूपेंद्र चौधरी पश्चिमी यूपी के जाट समाज से आते हैं ऐसे में बीजेपी राज्य में क्षेत्रीय और जातीय दोनों ही संतुलन करने का दांव चल सकती है। पश्चिमी यूपी में जाट वोट बैंक को साधने के लिए भूपेंद्र चौधरी सबसे मजबूत नेता माने जा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भूपेंद्र चौधरी अब स्वतंत्र देव सिंह की जगह ले सकते हैं।

जानकारों के मुताबिक भूपेंद्र चौधरी पश्चिमी यूपी की जाटों के प्रभाव वाली डेढ़ दर्जन लोकसभा सीटों पर बीजेपी को फायदा हो सकता है।

दरअसल, भूपेन्द्र चौधरी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के काफी करीबी माने जाते हैं। उनका जन्म 1966 मुरादाबाद के महेंद्री सिंकदरपुर गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से 12वीं तक की पढ़ाई की है। इसके बाद वह विश्व हिंदू परिषद (VHP) से जुड़े। इसके बाद फिर 1991 में बीजेपी जॉइन की। भूपेन्द्र चौधरी 10 जून, 2016 को यूपी विधान परिषद का सदस्य चुना गया था। वह 2012 में बीजेपी के पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ