अमेरिका और वेनेजुएला के बीच चल रह तनाव इस नतीजे पर पहुंचेगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. नए साल की शुरुआत ही अमेरिका ने एक बड़े एयर स्ट्राइक के साथ की है. अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पत्नी सहित गिरफ्तार कर लिया. ट्रंप के इस एक्शन को दुनिया अलग-अलग एंगल से देख रही है. वेनेजुएला के लोगों का आरोप है कि ट्रंप की नजर उनके देश के संसाधनों पर है. बता दें कि वेनेजुएला के पास क्रूड ऑयल का विशाल भंडार है.
वेनेजुएला के पास दुनिया में सबसे बड़ा तेल भंडार है. साल 2023 तक वेनेजुएला का अनुमानित तेल भंडार 303 अरब बैरल था. यह संख्या सऊदी अरब और ईरान से भी अधिक है. लेकिन इसके पास ज्यादातर तेल हैवी क्रूड ऑयल है. यह तेल गाढ़ा और सल्फर युक्त होने के कारण निकालना और रिफाइन करना महंगा और कठिन है. इसलिए वेनेजुएला अपने विशाल तेल भंडार का पूरा फायदा नहीं उठा पाता.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की एक बार फिर उड़ी खिल्ली! ट्रायल में टारगेट भेद नहीं पाई तैमूर मिसाइल, वीडियो वायरल
सऊदी अरब और ईरान के पास कितना तेल?
सऊदी अरब के पास 267 अरब बैरल तेल है और यह दुनिया में सबसे ज्यादा अपने तेल के लिए जाना जाता है. इसके पास ओपेक सदस्यता है और तेल उत्पादन बहुत आसान है. ईरान के पास 209 अरब बैरल तेल भंडार है. लेकिन अमेरिका और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण ईरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्वतंत्र रूप से तेल नहीं बेच पाता. इसी वजह से तेल होने के बावजूद देश की आर्थिक स्थिति कमजोर है.
फिर क्यों गरीब है वेनेजुएला?
वेनेजुएला के विशाल तेल भंडार के बावजूद देश गरीब है. इसकी वजह तेल का उच्च घनत्व और तकनीकी कठिनाई, सरकारी कुप्रबंधन, अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध और निवेश की कमी है. ईरान की आर्थिक स्थिति भी इसी तरह की समस्याओं से प्रभावित है. बेरोजगारी, मुद्रा की गिरावट और महंगाई ने आम नागरिकों की जीवन स्थिति को कमजोर कर दिया है.
यह भी पढ़ें: ताजमहल से कम नहीं कानपुर का ये अस्पताल! यहां की हर दीवार में बसी है एक अनोखी प्रेम कहानी
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines