Human Rights Commission : महिलाओं के साथ अगर कुछ गलत होता है या उनका शोषण होता है और कहीं सुनवाई नहीं होती तो वह महिला आयोग से शिकायत करती हैं। महिला आयोग की तरफ से महिलाओं की मदद की जाती है। अगर पुरुषों के साथ कुछ गलत होता है तो वह कहां जाएं? पत्नी से परेशान होकर यूपी के पति मानवाधिकार आयोग पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग की तरफ से हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयो में पत्नियों से परेशान पुरुषों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। इस साल अभी तक 22522 शिकायतें दर्ज करवाई जा चुकी हैं। आंकड़ों में लगातार वृद्धि पर आयोग का कहना है कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि लोगों में जागरूकता बढ़ रही है।
आयोग के एक अधिकारी ने कहा है कि पिछले कुछ सालों में पत्नियों से परेशान पतियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और इस तरह की शिकायतें भी बढ़ती जा रही हैं। इसके साथ ही आयोग में शिकायतों पर सुनवाई ना होना , योजनाओं से वंचित रहने पर भी लोग शिकायत करने पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें : कम कपड़ों में घूम सके बेगम इसलिए खरीद डाला कई सौ करोड़ का आइसलैंड!
पिछले साल का रिकॉर्ड
आंकड़ों की मानें तो साल 2023 – 24 में जनवरी तक 31285 शिकायतें मिली थीं। वहीं साल 2022-23 में 36209 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। वहीं साल 2011-12 में आयोग में सबसे अधिक शिकायतें प्राप्त हुई थीं। साल 2011-12 में 38824 शिकायतें आयोग तक पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें : किन लोगों को और क्यों मिलती है ये अलग नंबर प्लेट? ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब
बता दें कि साल 2023 में सुप्रीम कोर्ट से पुरुष आयोग बनाने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में NCRB के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया था कि 33.2 फीसदी पुरुषों ने पारिवारिक समस्या, 4.8 फीसदी ने विवाह से जुड़े विवाद और घरेलू हिंसा के कारण आत्महत्या कर ली थी। मांग की गई थी कि इस तरह के मामलों की स्टडी की जाए और राष्ट्रीय पुरुष आयोग का गठन किया जाए।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines