7वीं बार काटा सांप तो बोला युवक-सपने में कहा-9वीं बार में मौत तय, जिलाधिकारी ने लिया एक्शन

Fatehpur News : फतेहपुर के एक शख्स को बार-बार सांप काट रहा है, शख्स का कहना है कि सपने में आकर सांप ने कहा है कि 9वीं बार काटने पर उसकी मौत निश्चित है। डरकर शख्स ने डीएम से मदद मांगी है। CMO इस मामले की जांच करवा रहे हैं।

Fatehpur Snake Bite

Fatehpur News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सौंरा गांव के लड़के की कहानी सुनकर हर कोई हैरान है। फिल्मों और कहानियों में हमने सुना था कि नाग या नागिन बदला लेते हैं। दुश्मनों का पीछा कर उन्हें काटते हैं। 24 साल के विकास दुबे की मानें तो उसके साथ ऐसा ही हो रहा है। विकास को बार-बार सांप काट रहा है। उसका कहना है कि अब तक सात बार सांप काट चुका है। विकास को बार-बार सांप के काटने की खबर आग की तरह फैल गई और अब डीएम ने रिपोर्ट मांग ली है।

विज्ञापन

विकास दुबे ने बताया कि दो जून की रात विकास जब घर पर सोया तो सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद अब तक सात बार डस चुका है। सांप के काटने के बाद विकास अस्पताल में भर्ती होता है और इलाज के बार ठीक हो जा रहा है लेकिन विकास ने यह कहकर और सनसनी मचा दी कि सांप उसके सपने में आया और कहा कि 9 वीं बार डसने के बाद उसकी मौत निश्चित है।

विज्ञापन

पीड़ित ने डीएम से मांगी मदद 

विकास को बार-बार के काटने का मामला अब डीएम तक पहुंच गया है। सीएमओ डॉक्टर राजीव नयन गिरी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। डीएम ऑफिस में मीटिंग के दौरान पीड़ित ने डीएम के पास एक एप्लीकेशन दिया था। जिसमें यह बताया गया है कि युवक को 5 से 6 बार सांप काट चुका है। अब सातवीं पर भी उसे काट लिया है। हर बार रविवार या शनिवार को सांप युवक को डसता था लेकिन इस बार इससे पहले ही काट लिया।


यह भी पढ़ें :  ये है दुनिया का सबसे पतला घर, दो भाइयों की लड़ाई में बन गया इतिहास

विज्ञापन

बताया गया कि सांप के काटने के बाद हर बार परिवार के लोग इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाते थे। अब इलाज करने वाले डॉक्टरों से भी पूछताछ की जाएगी। सांप के काटने वाली जगह और निशान को लेकर CMO जांच करवा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद CMO अपनी रिपोर्ट डीएम को सौपेंगे।

विज्ञापन

मामले की जांच के लिए एक बोर्ड का गठन किया गया है। बताया जा रहा है कि एंटीवेनम का बार बार इस्तेमाल किए जाने से गलत प्रभाव पड़ सकता है। टीम जाकर यह भी देखेगी कि पीड़ित के शरीर पर सांप के काटने के सात निशान हैं या नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ