रेप केस हुआ दर्ज तो कॉन्स्टेबल को याद आया फर्ज, पुलिसवाली संग मंदिर में लिए फेरे

Unnao News : मामला उन्नाव के कोतवाली का है, यहां एक पुरुष और महिला कॉन्स्टेबल की शादी की खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी आधी रात को शादी हुई। दरअसल जेल जाने से बचने के लिए पुरुष कॉन्स्टेबल ने रातोंरात महिला कॉन्स्टेबल से शादी कर ली। क्या है पूरा मामला, पढ़ें पूरी खबर

Unnao Police News

Unnao News : उत्तर प्रदेश की पुलिस वालों की आशिकी खूब चर्चाओं में रहती हैं। कॉन्स्टेबल से पुलिस अधिकारी तक आशिकी में बदनाम हो चुके हैं। अब उन्नाव से दो कॉन्स्टेबल की शादी की अनोखी खबर सामने आई है। उन्नाव की सदर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल योगेंद्र और महिला कांस्टेबल ममता के बीच दो साल से भी अधिक समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अचानक इसमें एक मोड़ आ गया, दोनों के बीच मनमुटाव हुआ फिर ऐसी स्थिति बनी कि दोनों की शादी हो गई।

विज्ञापन

कांस्टेबल योगेंद्र और ममता पिछले दो सालों से एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों एक साथ ड्यूटी करने एक साथ जाते थे। दोनों की बीच प्यार इतना बढ़ गया कि बात शादी तक पहुंच गई। दोनों शादी के लिए तैयार थे लेकिन अचानक योगेंद्र, ममता से दूर होने लगा। वह कहीं और शादी करना चाहता था। बताया तो यह भी जा रहा है कि योगेंद्र चुपके से शादी करने की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन

ममता ने दर्ज करवा दी FIR…

ममता को इसकी भनक लग गई तो उसने योगेंद्र को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद ममता योगेंद्र के घर गई और उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी लेकिन बात नहीं बन पाई। ममता ने योगेंद्र के खिलाफ सदर कोतवाली में ही केस दर्ज करवा दिया। FIR दर्ज होने से योगेंद्र की नौकरी पर बात बन आई है और जेल तक पहुंचने की नौबत आ गई। इसके बाद योगेंद्र की शादी रात में ही एक मंदिर में ममता से ही करवा दी गई।


दरअसल रेप का केस दर्ज होने से सिपाही योगेंद्र को जेल जाने की नौबत आ गई थी क्योंकि ममता ने उस पर रेप जैसे कई संगीन आरोप लगाए थे। इससे बचाने के लिए योगेंद्र के दोस्तों ने ममता से शादी करने की सलाह दी। योगेंद्र इसके लिए तैयार हो गया और दोनों की शादी एक मंदिर पर करवा दी गई।

विज्ञापन

अब यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, सोशल मीडिया से लेकर मीडिया की सुर्खियों में इस खबर की चर्चा हो रही है। ममता की शिकायत पर कोतवाली प्रभारी प्रमोद मिश्रा का कहना है कि दोनों की शादी हो गई है, लड़की जो चाहेगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ