Unique Wedding: आपने अक्सर देखा होगा कि जुड़वा पैदा हुए बच्चे अधिकतर देखने में भी एक जैसे होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि एक जैसी दिखने वाली लड़कियों के पति भी सेम टू सेम हों। जी हां, आपने सही सुना एक ऐसी ही अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें इसमें आप देख सकते हैं कि दो दुल्हनें हैं जो एक जैसी शक्ल के साथ ही एक जैसी पोशाक में भी नजर आ रही हैं। वहीं उनके दूल्हे भी एक ही शक्ल के हैं।
भाग्यलक्ष्मी और धनलक्ष्मी के एक जैसे पति
जिन दो बहनों की हम बात कर रहे हैं उनके नाम हैं भाग्यलक्ष्मी और धनलक्ष्मी। दोनों जुड़वा बहनें हैं जो देखने में हूबहू एक जैसी हैं। ये कोई फिल्मी कहानी नहीं है बल्कि केरल की दो लड़कियों की सच्ची कहानी है। भगवान ने उन्हें एक जैसा बनाया और संयोग की बात ये है कि उनके पति भी एक जैसे हैं।
यह भी पढ़ें: चैंपियनशिप का फाइनल कैसे खेलेगा पाकिस्तान? देखें वायरल पोस्ट पर यूजर्स कैसे ले रहे मजे
पति भी जुड़वा
सुनने में तो ये एक फिल्मी कहानी लग रही है, लेकिन सच्ची कहानी है। भाग्यलक्ष्मी और धनलक्ष्मी का जन्म एक साथ हुआ और दोनों देखने में भी एक जैसी हैं। अगर कोई दोनों को साथ खड़ा देख ले तो कंफ्यूज ही हो जाए। लेकिन सयोंग देखिए कि उन्हें जीवनसाथी भी ऐसे मिले जो एक जैसे हैं, वो भी जुड़वा हैं। कांजीवरम साड़ी और सोने के गहनों से लदी दुल्हनें बहुत ही सुंदर लग रही हैं। वहीं ट्रेडिशनल आउटफिट में दूल्हे भी बहुत हैंडसम लग रहे हैं।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। अब लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं और न्यूली वेड कपल को बधाइयां दे रहे हैं। एक ने लिखा- कुदरत का करिश्मा है। बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। दूसरे ने लिखा- उनकी शादी में बहुत सारी उलझनें होंगी। तीसरे ने लिखा- जल्द ही इनके भी बच्चे होंगे और वो भी सगे भाई होंगे। चौथे ने लिखा- भ्रम से बचने के लिए अलग-अलग हेयर स्टाइल रखनी चाहिए। इसी तरह के कई सारे सजेशन और कमेंट आए हैं।
यह भी पढ़ें: King Kohli की विराट पारी के पीछे प्रेमानंद महाराज का हाथ, संत से मिले थे क्रिकेटर
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines