खटमल भगाने को सरकार ने खर्चे डेढ़ करोड़! यूके से सामने आया चौंकाने वाला मामला

Weird News : यूके की सरकार ने खटमलों को भगाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। कहा जा रहा है कि किसी ने खटमलों को लाकर सरकारी ऑफिस के पास छोड़ गया था।

Government spent on treatment for bedbugs
विज्ञापन

Weird News : सरकारी कार्यालयों में सुख सुविधाओं के लिए लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं लेकिन आज हम जो खबर बताने जा रहे हैं, उसमें सुख सुविधाओं के लिए नहीं बल्कि कीटों से बचने के लिए के करोड़ से अधिक रुपये खर्च कर दिए गए। ये चौंकाने वाला मामला भारत का नहीं बल्कि यूनाइटेड किंगडम का है।

यूके की सरकार ने पिछले दो सालों में लंदन के कार्यालयों से खटमलों को खत्म करने के लिए £140,000 (लगभग डेढ़ करोड़) से अधिक राशि खर्च की है। सरकारी संपत्ति एजेंसी ने कैनरी व्हार्फ के 10 साउथ कोलोनेड में कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए £103,170 खर्च कर दिए। कैनरी व्हार्फ एक सरकारी केंद्र है, जहां यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी, मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी और न्याय मंत्रालय के अधिकारी रहते हैं।

विज्ञापन

विक्टोरिया स्ट्रीट पर भी खर्च हुए 30 लाख

साल 2023 में 1 विक्टोरिया स्ट्रीट पर खटमलों को हटाने के लिए अपनाए गए तरीके पर £28,564 (30 लाख रुपए) खर्च किए। एक समाचार पत्र के अनुसार, उपचार में फर्नीचर हटाना, गर्मी उपचार, खोजी कुत्तों का उपयोग करना शामिल था। ये पूरी जानकारी एक सवाल के जवाब के जरिए पब्लिक डोमेन में सामने आई हैं।

माना जाता है कि कीड़े “बाहर से लाए गए थे और फिर इमारत के चारों ओर छोड़ दिए गए थे”। वहीं इस खबर पर कैबिनेट कार्यालय ने कहा कि फर्नीचर और कीट नियंत्रण समेत अन्य खर्च को निजी वित्त पहल द्वारा वहन किया गया।

विज्ञापन

FDA यूनियन की तरफ से कहा गया कि यह बिल्कुल सही है कि सरकार ने संक्रमण के उपचार के लिए यह पैसा खर्च किया है”। इस तरह के मुद्दे एक बड़ी चिंता का विषय हैं और जल्द से जल्द इन्हें समाप्त किया जाना चाहिए। ऐसा न करने से कर्मचारियों के मनोबल और काम पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उनके स्वास्थ्य और भलाई का ध्यान रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ