HMPV को 6 महीने की बच्ची ने कैसे हराया? मुंबई से मिली राहत की खबर

6 months baby girl beats HMPV Virus: HMPV वायरस को लेकर एक राहत की खबर सामने आई है। मुंबई में छह महीने की बच्ची ने इस वायरस को मात दे दी है। वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि HMPV वायरस के कोरोना की तरह फैलने की संभावना नहीं है।

6 months baby girl beats HMPV Virus

HMPV Virus Cure Latest Updates: कोरोना वायरस के बाद HMPV वायरस ने चीन को अपनी चपेट में ले लिया है। चीन से ये वायरस दुनिया के कई देशों में फैल रहा है। भारत में भी इसके कई केस सामने आए हैं। हालांकि HMPV वायरस को लेकर एक राहत की खबर सामने आई है। इसका का शिकार हुई 6 महीने की बच्ची ने वायरस को पूरी तरह से मात दे दी है। महज 5 दिनों के भीतर बच्ची ने न सिर्फ HMPV वायरस को हराया बल्कि डॉक्टर्स ने उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी है।

कैसे किया HMPV का इलाज?

मुंबई में रहने वाली एक 6 महीने की बच्ची HMPV वायरस का शिकार हो गई थी। नए साल के दिन इस खबर ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। बच्ची को मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती किया गया। जैसा कि हम जानते हैं HMPV वायरस की अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बनी है। वहीं इसके लक्षण भी कोरोना से काफी हद तक मिलते-जुलते हैं। ऐसे में HMPV वायरस को हराना इतना आसान नहीं है। मगर एक नन्हीं सी बच्ची ने इस वायरस को मात दे दी।

ICU में भर्ती थी बच्ची

1 जनवरी को बच्ची खांसी, जुकाम और सीने में जकड़न से परेशान थी। बच्ची का ऑक्सीजन लेवल 84% गिर गया था। हीरानंदानी अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची का रैपिड पीसीआर टेस्ट किया। जिससे पता चला कि बच्ची HMPV वायरस से ग्रसित है। अब सवाल यह है कि डॉक्टर्स ने महज 5 दिन के भीतर बच्ची को कैसे ठीक कर दिया?

5 दिन में हो गई ठीक

इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर्स कहते हैं कि बच्ची को ICU में भर्ती किया गया था। उसे ब्रोंकोडायलेटर्स जैसी दवाएं दी गईं, जिससे वायरस के लक्षणों को कम किया जा सके। इस वायरस का कोई इलाज सामने नहीं आया है, इसलिए लक्षणों खत्म करने पर ध्यान दिया गया और यह फॉर्मूला काम कर गया। 5 दिन के भीतर बच्ची पूरी तरह से ठीक हो गई और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

कोरोना नहीं बनेगा HMPV

BMC स्वास्थ्य विभाग की मानें तो उन्हें इस मामले की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि उन्होंने इन्फ्लूएंजा और सांस के गंभीर संक्रमण की निगरानी बढ़ा दी है। डॉक्टर्स का कहना है कि HMPV कोई नई बीमारी नहीं है, यह दशकों से मौजूद है। यह वायरस खासकर बच्चों और बुजुर्गों को प्रभावित करता है, लेकिन यह कोविड जैसी महामारी का कारण बनने की संभावना नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ