हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बच्चा भूखा खाने लगा झूठा, वेटर ने भी हाथ से छीन ली प्लेट, इसके बाद क्या हुआ देखें Video

Hungry Child Video Trending: बच्चा भूखा था तो प्लेट से जूठन उठाकर खाने लगा। वेटर आया प्लेट उसके हाथ से लेकर चला गया। इसके बाद जो हुआ, जानने के लिए वीडियो देखें।

विज्ञापन
Hungry Child Video

Hungry Child, Heroic Waiter Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपका दिल जीत लेगा। हालांकि वीडियो देखकर एक बार आपको वेटर पर गुस्सा आएगा, लेकिन इसके बाद आप वेटर की तारीफों के पुलिस बांधेंगे। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। काफी लोग शेयर भी कर चुके हैं। वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त की जा रही हैं। वायरल वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा कि इंसानियत अब भी जिंदा है। एक और यूजर ने लिखा कि बच्चे भूखे अच्छे नहीं लगते। एक और यूजर ने लिखा कि आज का सबसे प्यारा वीडियो।

<

>

विज्ञापन

वेटर के प्लेट ले जाने से बच्चा रोने लगता

भूखे को खाना खिलाफ सबसे बड़ा धर्म माना गया है। अकसर लोग भूखे लोगों को खाना खिलाते हैं, वहीं कुछ लोग नजरअंदाज कर देते हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह लोगों को सोचने पर भी मजबूर कर देगा। वीडियो में देख सकते हैं कि एक बच्चा होटल में भूखा बैठा है। एक महिला खाना खाकर प्लेट छोड़कर चली जाती है। महिला के जाते ही बच्चा उठाकर आता है और प्लेट में बचा खाना खाने लगता है। इस बीच वेटर आ जाता है और उसके हाथ से प्लेट उठाकर ले जाता है। यह देखकर बच्चा निराश हो जाता है। वह रोने लगता है। इसके कुछ देर बाद ही वेटर दोबारा वापास आता है।

यह भी देखें: Video: पत्नी हुई नाराज तो बनी ‘यमराज’, पति को रेलवे स्टेशन पर फर्श पर पटका, जमकर पीटा

विज्ञापन

वेटर ने प्लेट में फ्रेश खाना लाकर दिया

वीडियो में देख सकते हैं कि वेटर जब आता है तो उसके हाथ में एक प्लेट होती है, जिसे वह और उसके सामने रख देता है। प्लेट देखकर बच्चा वेटर को देखने लगता है, लेकिन उसको यकीन नहीं होता कि खाने की प्लेट उसके लिए रखा गई है। वहीं वेटर बच्चे को प्यार करता है और उसे खाना खाने के लिए कहता है। रेस्टोरेंट में बैठा एक शख्स इसका वीडियो बनाता है और वेटर की तारीफ करता है। साथ ही वह वीडियो वायरल कर देता है। बच्चे के चेहरे की खुशी भी देखते ही बनती है। वीडियो देखकर लोगों ने जहां वेटर को हीरो बताया, वहीं लोगों को संदेश दिया कि वे कुछ और न सही, एक भूखे बच्चे का पेट अवश्य भरें।

starsoffline.com

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola