Video: पत्नी हुई नाराज तो बनी 'यमराज', पति को रेलवे स्टेशन पर फर्श पर पटका, जमकर पीटा

Couple Fight Video Viral: पत्नी ने अपनी पावर दिखाते हुए ‘यमराज’ का रूप धारण किया और पति को सबक दिखाया। इसके बाद जो हुआ, जानने के लिए वीडियो देखें।

Couple Fight On Railway Station

Couple Fight On Railway Station

Woman Beats Husband On Railway Station: पति-पत्नी के बीच की लड़ाई और मारपीट अकसर आपने देखी होगी, लेकिन कभी महासंग्राम देखा है। अगर नहीं तो यह वीडियो देखिए, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। घटना किसी रेलवे स्टेशन की है। एक महिला और उसके पति के बीच बहस हुई। एकाएक महिला का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने पहले पति को जोरदार थप्पड़ मारा। उसके बाद पति को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की। किसी ने भी मामले में दखल नहीं दिया, लेकिन इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

विज्ञापन

<

विज्ञापन

>

फर्श पर गिराकर भी कई थप्पड़ मारे

विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्टेशन पर ट्रेन खड़ी है। एक कपल चढ़ने की तैयारी कर रहा है। महिला अपना पर्स चबूतरे से उठाकर कंधे पर टांगती है। इस बीच पति आता है और उससे कुछ कहने लगता है, जिससे महिला का गुस्सा 7वें आसमान पर चढ़ जाता है। वह उसे एक थप्पड़ जड़ देती है। पति उस पर हमला करता है। अपना गुस्सा उतारने की कोशिश करने लगता है तो वह उसे उठाकर फर्श पर पटक देती है। इसके बाद वह उसकी धुनाई करने लगती है। जमीन पर गिराने के बाद पत्नी कई और थप्पड़ अपने पति के गालों पर जड़ देती है। पति अपने बचाव में महिला के बाल नोचने लग जाता है, लेकिन वह कुछ कर नहीं पता।

विज्ञापन

पति लगातार गालियां दिए जा रहा था

वीडियो में जैसा दिख रहा है, पति-पत्नी के बीच महासंग्राम कई मिनटों तक चलता रहता है। वहीं पति-पत्नी के बीच छिड़े महासंग्राम को देखकर आस-पास लोगों की भीड़ लग जाती है। वहीं चौंकाने वाली बात यह है कि किसी ने भी इस लड़ाई को रोकने की कोशिश नहीं की। सब दोनों को एक दूसरे से पीटते हुए देखते रहे। वीडियो बनाते रहे और मजा लेते रहे। हालांकि लड़ाई किस बात पर हुई, यह पता नहीं चल पाया है, लेकिन वीडियो में लग कहते सुने गए कि पति ने शराब पी रखी थी। वह लगातार गालियां दे रहा था कि पत्नी के सब्र का बांध टूट गया। उसने अपनी पावर दिखाते हुए ‘यमराज’ का रूप धारण किया और पति को सबक दिखाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ