Britain: फ्लाइट में पैसेंजर्स के सामने सेक्स; गले में बांहें डाले, सीने से चिपकी दोस्त के ऊपर बैठी थी लड़की

Flight Passenger Physical Relation Video: फ्लाइट में लड़का-लड़की शारीरिक संबंध बना रहे थे। पैसेंजर्स ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बच्चों के बार-बार देखने से पैसेंजर्स की नजर उन पर पड़ी। पैसेंजर्स ने वीडियो बनाने के साथ क्रू मेंबर्स से उनकी शिकायत भी की।

British Airways Flight Passengers Physical Relation

फ्लाइट में कपल को संबंध बनाते देखकर पैसेंजर्स शर्मसार हो गए।

विज्ञापन

Passenger Couple Physical Relation in Flight: फ्लाइट यात्रियों से खचाखच भरी थी, अचानक बच्चे एक कपल को देखकर चुपके-चुपके हंसने लगे। वे बार-बार आते-जाते उस कपल का देख रहे थे। पैसेंजर्स की नजर कपल पर पड़ी तो वे शर्मसार हो गए। क्योंकि कपल शारीरिक संबंध बना रहा था। अंतरंग गतिविधियों में संलिप्त था।

लड़की दोस्त के गले में बांहें डाले उसके ऊपर बैठी थी और उसके सीने से चिपकी हुई थी। युवक ने खुद को अपनी दोस्त के स्कार्फ से कवर किया हुआ था और जोर-जोर से अपनी दोस्त की कमर सहला रहा था। पैसेंजर्स ने यह देखकर बच्चों को उनकी सीटों पर बैठाया और कपल की हरकतों का वीडियो बना लिया। वीडियो क्रू मेंबर्स को देकर शिकायत भी की गई, लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

लैंडिंग के वक्त कपल एक दूसरे से अलग हुआ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना 7 मई की है। लंदन हीथ्रो से डबलिन के लिए ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। 26 साल की फराह अपनी मां और भाई के साथ फ्लाइट में थी। उसने बताया कि वह ‘हैरान’ हो गई, जब उसे एहसास हुआ कि सामने वाली सीट पर बैठा कपल सरेआम संबंध बना रहा है। एक बार मैंने अपने भाई की तरफ देखा और फिर सामने वाली सीटों पर हो रही हलचल देखी।

15 से 20 मिनट तक सिलसिला जारी रहा और यह स्पष्ट था कि वे अंतरंग गतिविधियों में संलिप्त थे। यह चौंकाने वाली घटना थी, क्योंकि फ्लाइट में बच्चे भी थे, जो उन्हें देखते हुए इधर उधर भाग रहे थे। लैंडिंग के वक्त जब क्रू मेंबर्स ने सीट बेल्ट लगाने के लिए कहा तो युवक खुद को जिप अप कर रहा था और लड़की अपने कपड़े संभाल रही थी।

विज्ञापन

क्रू मेंबर्स ने घटना से अनभिज्ञता जताई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फराह ने बताया कि वह फैमिली ट्रिप पर आयरलैंड जा रही थी। छोटी दूरी की यात्रा थी। एयरबस ए320 एक छोटा विमान था, लेकिन सभी सीटें फुल थीं, लेकिन जब मैंने वह शर्मनाक नजारा देखा तो फ्लाइट लैंड होने में 38 मिनट बाकी थे। मेरे लिए अपने भाई के साथ बैठना और सामने वाली सीट पर हो रही हरकतें देखना काफी शर्मनाक था। आस-पास जो बच्चे दौड़ रहे थे, उनकी उम्र 4 से 8 साल के बीच थी।

विज्ञापन

दूसरी ओर, ब्रिटिश एयरवेज़ के एक प्रवक्ता के अनुसार, हमारे केबिन क्रू सहयोगियों को विमान में हो रही ऐसी घटना के बारे में नहीं बताया गया। अगर उन्हें सूचित किया गया होता तो वे इसे रोकने के लिए उचित कदम उठा सकते थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ