अमेरिका के बाद लंदन में तबाही मचा रहा Zombie Drug, यौन अपराधी धड़ल्ले से कर रहे इस्तेमाल

E-Cigarette Zombie Drug News: अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन में भी जॉम्बी ड्रग से जुड़े मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। इस ड्रग के जरिए अपराधी बलात्कार जैली घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने इसको लेकर चेतावनी भी जारी की है। एक महीने में इस तरह के अबतक 114 मामले सामने आ चुके हैं।

zombie drug

e cigarette zombie drug combination

विज्ञापन

E-Cigarette with zombie drug combination: अमेरिका से लेकर लंडन तक जॉम्बी ड्रग (Zombie Drug) तबाही मचा रहा है। इस ड्रग्स की चपेट में आने से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। ब्रिटेन में यौन अपराधी धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल नशे के लिए कर रहे हैं। खास बात ये है कि ये अपराधी लोगों से खचाखच भरे बार और पब में जाकर उनको निशाना बना रहे हैं।

युवाओं के बीच वेपिंग यानी ई-सिगरेट का चलन बेहद गंभीर समस्या बनकर उभरा है। पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वेपिंग को अपराध करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। यौन अपराधी ई-सिगरेट में कुछ ऐसी दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं जो पीड़ितों को पूरी तरह से लाचार कर देता है। इसे लेने के 20 मिनट बाद इसका असर शुरू हो जाता है।

विज्ञापन

ई-सिगरेट में ‘जॉम्बी ड्रग’ का इस्तेमाल

शनिवार को सेंट्रल लंदन के सोहो में पुलिस ने 38 साल के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिस पर वेपिंग के जरिए बलात्कार का आरोप है। पुलिस का कहना है कि कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां पर ई-सिगरेट में कुछ नशीली दवाएं मिलाई जाती हैं, जिसे ‘जॉम्बी ड्रग’ कहा जाता है। डायलेजिन ड्रग को ही जॉम्बी ड्रग के रूप में जाना जाता है. इसे जानवरों की दवा के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

अनजान लोगों को बना रहे निशाना

पुलिस ने लोगों से वेप का उपयोग न करने की सलाह देते हुए कहा है कि ये अपराधी ई-सिगरेट में जॉम्बी ड्रग का का इस्तेमाल कर रात को बाहर घूम रहे अनजान लगों के साथ शेयर कर उनके साथ बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लंदन पुलिस के मुताबिक एक महीने में इस तरह की लगभग 114 घटनाएं सामने आई हैं।

विज्ञापन

क्या होती है ई-सिगरेट?

वेपिंग डिवाइस विदेशों में बेहद लोकप्रिय है। ई-सिगरेट बैटरी से चलती है. इसमें तंबाकू या कई तरह के अन्य तरल पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है. मार्केट में ये कई तरह के शेप और साइज में मिलती है। कुछ ई-सिगरेट पेन ड्राइव या यूएसबी डिवाइस की तरह भी उपलब्ध हैं। इसके इस्तेमाल से फेफड़ों से जुड़ी कई तरह की खतरनाक बीमारी हो सकती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ