US: गलत घर में घुस गया पुलिसकर्मी, गर्लफ्रेंड से बात कर रहे अश्वेत एयरफोर्स ऑफिसर की कर दी हत्या

Cop Killed Black US Air Force Officer: अमेरिका में पुलिस की ओर से एक्सेसिव यूज ऑफ फोर्स का एक मामला सामने आया है जिसमें एक पुलिसकर्मी ने एक अश्वेत एयरफोर्स अधिकारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिसकर्मी गलत अपार्टमेंट में पहुंच गया था जहां उसने एक अश्वेत शख्स को देखा और गोलियां चला दीं।

gun and bullets lying on the ground

Representative Image (Pixabay)

US Cop Shots Black Air Force Officer Dead : रंगभेद यानी रेसिज्म की घटनाओं के लिए कुख्यात अमेरिका से एक और डरा देने वाली खबर सामने आई है। यहां फ्लोरिडा में एक पुलिसकर्मी गलत अपार्टमेंट में पहुंच गया। अंदर एक अश्वेत शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से फेसटाइम पर बात कर रहा था लेकिन पुलिसकर्मी ने शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में पता चला की मारा गया शख्स एयरफोर्स का अधिकारी था। गोली मारने वाला पुलिसकर्मी फ्लोरिडा शेरिफ का डिप्टी था।

विज्ञापन

मारे गए शख्स की पहचान रॉजर फोर्टसन के रूप में हुई है। रॉजर के परिवार वालों की ओर से सिविल राइट्स अटॉर्नी बेन क्रंप ने घटना की पूरी जांच किए जाने की मांग की है। यह घटना 3 मई को हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार शेरिफ एरिक एडेन ने कहा कि जब शूटिंग हुई तब डिप्टी डिस्टरबेंस की एक रिपोर्ट्स पर रिस्पॉन्ड कर रहा था। इस दौरान वह रॉजर के अपार्टमेंट में पहुंचा लेकिन शिकायत उस अपार्टमेंट के लिए नहीं थी। क्रंप ने कहा कि पुलिस कर्मी जबरन रॉजर के घर में घुसा था।

विज्ञापन

गर्लफ्रेंड ने सुनी गोलियों की आवाज

23 साल का रॉजर उस वक्त अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फेसटाइम पर बात कर रहा था। उसकी गर्लफ्रेंड नर्स है। क्रंप ने बताया कि उसने सबकुछ सुना। उसने बताया कि दरवाजे पर अचानक जोर की दस्तक हुई तो रॉजर ने पूछा कि कौन है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद रॉजर ने पीपहोल से देखा तो भी उसे कुछ नहीं दिखा। फिर वह अपनी बंदूक लाने के लिए गया। इसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने केवल गोलियों की आवाज सुनी। क्रंप ने बताया कि रॉजर फोर्टसन को छह गोलियां मारी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ