Traffic Police Video Viral: सड़क पर यतायात नियमों का पालन वैसे सभी तो को करना चाहिए, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते है जिन्हें ट्रैफिक नियम का पालन करने परेशानी होती है। ऐसे ही लोगों को ट्रैफिक नियम का पालन करवाने के लिए सड़क पर ट्रैफिक पुलिस तैनात किये जाते हैं। सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिस वाले लोगों से नियम का पालन तो अच्छे से कराते हैं, लेकिन कई मामलों में ट्रैफिक पुलिस खुद नियमों का उल्लघंन करती देखी जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग पुलिस पर बहुत भड़क रहे हैं।
https://twitter.com/ClipsGoesViral/status/1719791420586762553?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1719791420586762553%7Ctwgr%5Eff2774d541d20952d01f732878645cd8e72b2475%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Ftrending%2Fpoliceman-stops-motorcycle-with-helmet-in-peru-shocking-video-goes-viral-on-social-media-2204820.html
क्या है वायरल वीडियो में
इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं कि कुछ लोग अपनी-अपनी बाइक लेकर सड़क किनारे खड़े हैं, उनके साथ एक पुलिसवाला भी खड़ा है, जिसके हाथ में हेलमेट है। वीडियो में आगे दिखाया गया कि उसी सड़क पर एक तेज रफ्तार बाइक आ रही थी। पुलिसवाले ने उस बाइक सवार को रोकने के लिए हाथ में लिया हुआ हेलमेट दे मारा। इससे वो बाइक सवार तो नीचे गिरकर घायल हुआ ही, उसके साथ-साथ पुलिसवाला और आसपास के बाकी लोग भी घायल हो गए। एक बार को ये वीडियो देखने के बाद आपका दिल भी दहल जाएगा।
यह भी पढ़ें: पंजाब की मान सरकार का ऐलान, इंटरनेशनल ओलंपियाड में दुनियाभर के बच्चे आएं, अपना हुनर दिखाएं
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वीडियो में बाइक सवार को रोकने का पुलिसवाले का ये तरीका किसी को पसंद नहीं आया। बताया जा रहा है कि घटना पेरू की है। इस वायरल वीडियो को X पर @ClipsGoesViral नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन देते हुए यूजर ने लिखा- “आखिर पुलिसवाले ने ऐसा क्यों किया?” सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
19 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
23 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines