Tamil Nadu Woman Thrown Off Bus : तमिलनाडु में हुई एक बस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं। वीडियो में एक महिला बस से नीचे गिर गई, जिस वक्त महिला नीचे गिरी बस काफी रफ्तार में थी। उसे नीचे गिरता देख अन्य यात्री हैरान रह गए और तुरंत बस रोकने के लिए आवाज दी लेकिन इस बड़ी दुर्घटना के बाद भी चमत्कार हो गया।
मामला तमिलनाडु के नमक्कल का बताया जा रहा है, जहां एक महिला बस में सवार थी। सामने आए सीसीटीवी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला चलती बस के गेट के पास खड़ी है। जानकारी के मुताबिक, वह कपड़े खरीदने के लिए सलेम गई थी और बस से घर वापस आ रही थी। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे बस से नीचे जा गिरी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस अचानक तेजी से मुड़ी तो महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे बस से नीचे गिर गई। महिला को नीचे गिरता देख यात्री घबरा गए और उन्होंने बस ड्राइवर को इसकी सूचना दी ,बस ड्राइवर ने कुछ दूर जाकर गाड़ी रोकी। वहां मौजूद यात्री तुरंत महिला के पास पहुंचे तो उसकी सांसें चल रही थीं।
देखें वीडियो
महिला को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला गंभीर रूप से घायल हुए। गिरने के बाद कई फ़ीट तक घिसटती रही लेकिन उसकी जान बच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग यही कह रहे हैं , ‘जाको राखो साईयां मार सके ना कोय’।
यह भी पढ़ें : ये वीडियो देख लेंगे तो भूलकर भी गाड़ी से बाहर नहीं निकालेंगे हाथ, डरा देगा ये VIDEO
इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स बस की खिड़की से हाथ निकालकर बैठा था लेकिन तभी अचानक एक खंभे से टकरा गया। इस घटना में शख्स का हाथ टूट गया था। लोगों को सबक मिला कि बस में बैठने के बाद हाथ को अंदर ही रखना चाहिए, कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines