ये वीड‍ियो देख लेंगे तो भूलकर भी गाड़ी से बाहर नहीं न‍िकालेंगे हाथ, डरा देगा ये VIDEO

Viral Video : एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बस में सवार एक लड़का खिड़की से हाथ निकालकर बैठा हुआ था। तभी लड़के का हाथ खंभे से टकरा गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। कयास लगाया जा रहा है कि लड़के का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है।

Bus Viral Video

Viral Video : बस में सफर करने के दौरान कई बार लोग खिड़की से हाथ निकाल लेते हैं, कुछ बच्चे भी शरारत करते हुए अपने हाथ से बाहर की चीजों को पकड़ने या दिखाने की कोशिश करते हैं, ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए? इसका एक उदाहरण सामने आया है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बस में सवार एक शख्स को चोटिल होते देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो में चलती बस की पीछे वाली सीट पर एक शख्स बैठा हुआ है। उसने आराम से बैठकर अपना हाथ मोड़कर खिड़की पर रखा है। इससे उसका हाथ थोड़ा सा बाहर निकला हुआ है। अचानक उसका  हाथ एक खंभा टकरा गया। शख्स को इतनी तेजी से चोट लगी कि उसका हाथ फैक्चर हो गया। संभवतः उसका हाथ टूट गया।

बस के किनारे बैठकर की गलती!

वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि बस किसी खंभे के बगल से तेजी से गुजरी, और शख्स का हाथ उसी से टकरा गया। चोट लगने के बाद वह बुरी तरह चिल्ला पड़ा। अन्य यात्रियों ने जब उसकी तरफ मुड़कर देखा तो लेकिन उन्हें स्थिति समझ नहीं आई। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और लोगो से सीख लेने की बात कही जा रही है।


वीडियो देखने के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कंडक्टर ने कई बार डांट लगाई है मुझे लेकिन मुझे ये सब झूठ लगता था। आज जब मैंने अपनी आंखो से देख लिया तो खिड़की के किनारे बैठने से भी डर लग रहा है। एक अन्य ने लिखा कि इसका तो पूरा हाथी ही खत्म हो गया। एक अन्य ने लिखा कि ये तो बहुत डरावना वीडियो है।

एक ने लिखा कि आज मुझे उन सभी कंडक्टर को धन्यवाद बोलने का मन कर रहा है, जो हमेशा कहते थे कि हाथ अंदर रखो। एक ने लिखा कि कंडक्टर की बातों को इग्नोर करने वालों, इसे एक बार देख लो तो दिमाग सही हो जाएगा। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसी कई घटनाओं के बारे में सुना था लेकिन आज पहली बार देखा। वीडियो बेहद डरावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ