Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

Chocolate Laddu Recipe: इस रक्षाबंधन भाई का मुंह मीठा कराएं लाजबाव चॉकलेट लड्डू के साथ, जानें रेसिपी

नई दिल्ली: कल 11 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन का त्योहार पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। ऐसे में अगर आप अपने भाई को मीठे में कुछ अलग खिलाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए चॉकलेट लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। चॉकलेट एक ऐसा स्वीट है जिसको बड़े […]

Author
Edited By : Pooja Attri Updated: Aug 10, 2022 15:25

नई दिल्ली: कल 11 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन का त्योहार पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। ऐसे में अगर आप अपने भाई को मीठे में कुछ अलग खिलाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए चॉकलेट लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। चॉकलेट एक ऐसा स्वीट है जिसको बड़े हों या बच्चे हर कोई खाने का दीवाना रहता है। इसलिए चॉकलेट से बनी चीजे सबको बेहद स्वादिष्ट लगती हैं। इसलिए रक्षाबंधन के खास मौके पर चॉकलेट लड्डू भाई-बहन के रिश्ते को मिठास से भर देगा, तो चलिए जानते हैं चॉकलेट लड्डू बनाने की रेसिपी-

चॉकलेट लड्डू बनाने की सामग्री- (Chocolate Ladoo Ingredients)
-18 पीस मेरी गोल्ड बिस्किट
-3 बड़े चम्मच चॉकलेट सॉस
-1 बड़ा चम्मच कोकोआ पाउडर
-2 ½ बड़ा चम्मच सफ़ेद चीनी
-5 से 6 बड़े चम्मच मक्खन
-कुछ बूंद वैनिला एसेंस

---विज्ञापन---

चॉकलेट लड्डू बनाने की रेसिपी- (Chocolate Ladoo Recipe)
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले बिस्किट को बारीक पीसकर पाउडर बना लें।
फिर आप एक बर्तन में मक्खन, कोकोआ पाउडर, चॉकलेट सॉस और चीनी डालकर मिला लें।
इसके बाद आप इसमें बटर को पिघलाकर डालें और मिलाकर सोफ्ट क्रीम जैसा बैटर बना लें।
फिर आप इसमें वैनिला एसेंस डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें बिस्किट पाउडर डालें और नरम आटे की तरह गूंथ लें।
फिर आप एक चॉकलेट ट्रे को मक्खन से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
इसके बाद आप तैयार मिक्चर की छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।
फिर आप इन बॉल्स को लगभग 1 घंटे तक फ्रिज में रखकर ठंडा करें।
अब आपके स्वादिष्ट चॉकलेट लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 10, 2022 03:25 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.