Suryakumar Yadav: इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया तैयारियों में जुटी है। 20 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में सूर्यकुमार को भी जगह मिली है, लेकिन उनके खेलने का स्थान पूरी तरह फिक्स नहीं हुआ। इस बीच सूर्यकुमार ने खुद बताया कि उन्हें किस नंबर पर बल्लेबाजी करना बेहद पसंद है।
अभी पढ़ें – IND VS AUS: इस तूफान से बचके रहना, नेट्स में उछल-उछलकर ठोक रहा ताबड़तोड़ रन, देखें वीडियो
सूर्यकुमार यादव ने बताई दिल की बात
सूर्यकुमार यादव ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘मैं हर बैटिंग पोज़ीशन में खेलना पसंद करता हूं। नंबर एक, तीन, चार, पांच. लेकिन मुझे लगता है कि नंबर चार मेरे लिए सबसे सही पोज़ीशन है, क्योंकि इस पोज़ीशन में जब मैं बैटिंग के लिए आता हूं तो मेरा बैट मुझे मैच पर कंट्रोल करने की इजाज़त देता है।
सूर्यकुमार यादव ने बताया पूरी रणनीति
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि ‘मैं खुद भी खेल का सबसे ज़्यादा लुत्फ तब ही उठाता हूं, जब मैं सातवें से 15वें ओवर के बीच खेलता हूं। मैच के इस फेज़ में मैं काफी पॉज़ीटिव महसूस करता हूं’। यादव कहते हैं कि जब वो रन चेज करते हैं तो फिर स्कोरबोर्ड को लगातार चलाने का प्रयास करते रहते हैं।
टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने खेले 28 टी 20
सूर्यकुमार यादव ने अभारत के लिए 28 टी20 और 13 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं।उन्होंने टी20 में 36.86 की औसत से 811 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 6 अर्धशतक निकले। वहीं वनडे में सूर्या ने 34 की औसत से 340 रन बनाए हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines