Gujarat News : बच्चे मोबाइल चलाने की लत से ग्रसित हो रहे हैं। कई बच्चों को तो काउंसलिंग की जरूरत पड़ रही है। कम उम्र से ही मोबाइल में गेम खेलने, वीडियो देखने से बच्चे धीरे-धीरे कब इसके आदी हो जाते हैं पता ही नहीं चल पाता और जब पता चलता है तो सख्ती बरतते हैं, जिससे नाराज होकर बच्चे गलत कदम उठा लेते हैं। सूरत से खौफनाक खबर सामने आई है।
गुजरात के सूरत से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्ची को जब मां ने मोबाइल में समय बर्बाद करने को लेकर डांट लगाई तो बच्ची ने खौफनाक कदम उठा लिया। सूरत के पांडेसरा इलाके में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को उसकी मां ने मोबाइल में समय बर्बाद ना करने के लिए डांट क्या लगाई तो छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
मोबाइल चलाने में बीतता था समय
पांडेसरा इलाके की अवीरभाव सोसायटी की यह पूरी घटना है। 14 साल की जहां निषाद कक्षा आठवीं में पढ़ती थी। उसका अधिकतर समय मोबाइल चलाने में बीतता था। वह मोबाइल की लत लग गई थी। मना किए जाने के बाद भी वह मोबाइल से दूर नहीं रह पाती थी।
यह भी पढ़ें : फ्लाइट में सो रहे यात्री पर शख्स ने किया टॉयलेट, भीगे कपड़े में 8 घंटे रहा
हाल ही में जब बच्ची मोबाइल चला रही थी तो मां ने डांट और फटकार लगाई। इस फटकार से बच्ची को बुरा लगा। वहीं बच्ची को फटकार लगाने के बाद उसकी मां सब्जी लेने के लिए बाजार चली गई। घर में वह अकेली थी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां जब बाजार से लौटी तो पाया कि बच्ची फंदे से लटकी हुई है तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : नहीं ठीक हो रहा था टूटा सिंकहोल, एक टूटी कुर्सी ने अधिकारियों की उड़ाई नींद
ऐसे छुड़ाएं मोबाइल की लत!
विशेषज्ञ बच्चों को डांट, फटकार कर मोबाइल से दूर करने को एक अच्छा तरीका नहीं मानते हैं। सबसे पहले बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम तय कर दें। चाहें वो टीवी देखें, मोबाइल चलाएं या गेम खेलें। इसके साथ ही मां-बाप को भी बच्चे के साथ मनोरंजन में शामिल होना चाहिए और खुद को भी फोन से दूर रखना चाहिए। इतना ही नहीं, बच्चों को बाहर खेलने के लिए प्रेरित करें, उनकी पसंदीदा एक्टिविटी करवाएं। दोस्तों के साथ समय बिताने दें। यह सब मां-बाप की देखरेख में होना चाहिए। अगर स्थिति गंभीर हैं तो तुरंत बच्चे की काउंसलिंग करवाएं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
10 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
11 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
12 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines