साड़ी पहन सुप्रिया सुले ने दिखाया बैडमिंटन में हुनर, देखिए वीडियो

Supriya Sule Playing Badminton:महाराष्ट्र से सांसद सुप्रिया सुले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक बैडमिंटन कोर्ट में खेलती दिखाई दे रही हैं। बड़ी संख्या में समर्थक वहां मौजूद थे और एक लड़की उनके साथ खेल रही थी।

Supriya Sule

MP Supriya Sule plays badminto

Supriya Sule Playing Badminton: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल चुनावी मोड में आ चुके हैं। लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क कर अपने और अपनी पार्टी के लिए वोट मांगने का सिलसिला शुरू हो चुका है। महाराष्ट्र से सांसद सुप्रिया सुले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह चुनाव प्रचार के दौरान बैडमिंटन खेल रही हैं।

विज्ञापन

बैडमिंटन खेलने लगीं सुप्रिया सुले

ANI द्वारा शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक बारामती में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची सुप्रिया सुले बैडमिंटन खेलने लगीं। कई लोग वहां मौजूद हैं और सुप्रिया सुले एक लड़की के साथ बैडमिंटन खेल रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

विज्ञापन

वीडियो पर आ रहे ऐसे कमेंट्स

एक ने लिखा कि अब लोग इससे वोट देंगे कि मैडम कितना अच्छा बैडमिंटन खेलती हैं? ये सब चर्चा में रहने के लिए ठीक है पर हकीकत में जनता को विकास का विजन चाहिए। परिवारवाद बहुत देख लिया अब लोगों ने। एक ने लिखा कि शायद ही चुनाव जीत पाएं तो कम से कम गेम तो खेल लें।

देखिए वीडियो


एक ने लिखा कि कौन कहता है कि महिलायें साड़ी में गेम नहीं खेल पाती हैं। एक ने लिखा कि ये लोग कितनी भी कोशिश कर लें, इन्हें सफलता नहीं मिलने वाली है। एक अन्य ने लिखा कि अब ये लग रहा है कि महाराष्ट्र में ‘खेला’ हो रहा है लेकिन ये खेला किस तरह का होगा, अंदाजा लगाइये।

विज्ञापन

बता दें कि महाराष्ट्र में NCP टूट गई है, एक धड़ा बीजेपी में शामिल हो गया है जबकि दूसरा धड़ा शरद पवार के साथ है। सुप्रिया सुले शरद पवार के खेमे में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ