जय श्री राम का नारा लगाने पर Shah Rukh Khan के प्रति यूजर्स में जागा 'अनंत' प्रेम, बोले-जीत लिया दिल

Anant-Radhika Engagement Shah Rukh Khan : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन शाहरुख खान ने ‘पठान’ गाने पर परफॉर्म किया है, इतना ही नहीं, स्टेज पर खड़े होकर शाह रुख खान ने जय श्री राम भी कहा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Shah rukh khan anant radhika

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में किंग खान,

Anant-Radhika Engagement Shah Rukh Khan:अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस सिलिब्रेशन में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। देश विदेश से सैकड़ों मेहमान गुजरात के जामनगर पहुंचे हैं। इसी बीच इस सेलिब्रेशन में शामिल हुए किंग खान, शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह जय श्री राम का नारा लगा रहे हैं ।

विज्ञापन

शाह रुख खान का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में स्टेज पर शाह रुख खान दिखाई दे रहे हैं, उनके हाथ में माइक है और सामने मुकेश अंबानी का परिवार और तमाम मेहमान बैठे हैं। मंच पर पहुंचते ही शाहरुख खान ने कहा – जय श्री राम! शाहरुख खान ने इस इवेंट में ‘पठान’ गाने पर डांस किया था।

विज्ञापन

हालांकि जय श्री राम बोलते शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं शाहरुख खाने के परफॉर्मेंस का वीडियो भी सामने आया है, जिस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

देखिए वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


एक ने लिखा कि बॉलीवुड और हॉलीवुड के लोग जिस तरह अनंत की शादी में परफॉर्मेंस दे रहे हैं, उसके बाद दिमाग में एक अच्छा विचार ये आ रहा है कि अंबानी परिवार को शादी के बाद एक अवॉर्ड फंक्शन रखना चाहिए कि इस दौरान किसने अच्छा डांस किया और किसने नहीं। एक ने लिखा कि शाहरुख खान अगर स्टेज पर हैं तो आपको कहीं और देखने की जरूरत नहीं पड़ती है।

विज्ञापन

यह भी देखें 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


एक ने लिखा कि शाहरुख खान की हर बात को लोग गौर से सुनते हैं, उन्होंने ‘जय श्री राम’ बोला है तो जरूर कोई मैसेज देने के लिए ही बोला होगा। एक ने लिखा कि शाहरुख खान ने इस परफॉर्मेंस के लिए 50 करोड़ तो ले ही लिए होंगे।

विज्ञापन

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग सेलबिब्रेशन गुजरात के जामनगर में चल रहा है, जहां देश और दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियां मौजूद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ