Sundari Tigress Swimming Pool Bathing Video: ‘हमें बहुत खुशी हो रही है कि हमने सुंदरी जी को स्विमिंग पूल में नहाते देखा, वह पानी में आराम करते हुए काफी अच्छी लग रही थीं। यहां आकर इस नजारे को देखने के बाद हमें लगा कि हम कितने लकी हैं।’ यह कहना है मध्य प्रदेश के मंडला में स्थित कान्हा पार्क में घूमने आए पर्यटकों का। दरअसल, इन दिनों गर्मी की छुट्टियां मनाने भारी संख्या में लोग वर्ल्ड फेमस कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में पहुंचे। बुधवार को कान्हा पार्क घूमने आए पर्यटकों को फेमस बाघिन सुंदरी को स्विमिंग पूल में नहाते देखने का मौका मिला।
सुंदरी ने दिए स्विमिंग पूल में फोटो के लिए पोज
कान्हा पार्क में बाघिन सुंदरी को स्विमिंग पूल में नहाते देखने के बाद पर्यटकों के चेहरे खिले हुए थे। कई पर्यटकों ने तो इस सुंदर नजारे को अपने कैमरे और मोबाइल में भी कैद किया हैं। इस खूबसूरत नजारे कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें सुंदरी भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए स्विमिंग पूल में उतरते हुए दिख रही है। इस दौरान सुंदरी ने स्विमिंग पूल में न सिर्फ अपने शरीर की गर्मी को शांत किया, बल्कि पर्यटकों को फोटो के लिए शानदार पोज भी देती दिखाई दी। ऐसे में पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं था।
यह भी पढ़ें: पारा 46 पार हुआ तो बम की तरह फट गया फ्रिज का कंप्रेसर! बाल-बाल बची फैमिली
जंगल में तापमान बाहर की तुलना में काफी कम
इस दौरान पर्यटकों ने देश में बढ़ती गर्मी और तापमान पर बात करते हुए बताया कि कान्हा पार्क के जंगलों में तापमान बाहर की अपेक्षा काफी कम है। इसके अलावा यहां का ऑक्सीजन लेवल काफी ज्यादा अच्छा है, जिसके चलते सफारी करने में वन्य प्राणियों को देखने में बहुत मजा आ रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines